गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के निधन पर राजकोट में शनिवार को सभी निजी स्कूल बंद रहेंगे। स्कूल संचालकों ने यह निर्णय पूर्व मुख्यमंत्री को श्रद्धांजलि देने के लिए लिया है।
यह दुखद समाचार गुरुवार को अहमदाबाद में हुए क्रैश हुए पैसेंजर प्लेन हादसे के बाद आया है, जिसमें विजय रूपाणी भी यात्रा कर रहे थे। इस विमान दुर्घटना में उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई दिग्गज राजनेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
राजकोट के प्राइवेट स्कूल संचालकों ने स्कूलों को बंद करने का निर्णय लिया है। शनिवार को राजकोट के सभी प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री को श्रद्धांजलि देने के लिए यह एक दिन का शैक्षणिक बंद होगा।
अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की पैसेंजर फ्लाइट एआई 171 गुरुवार दोपहर को क्रैश हो गई। इस विमान में 242 पैसेंजर सवार थे, जिनमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी शामिल थे। विमान हादसे में चालक दल के सदस्यों सहित 241 लोगों की मृत्यु हो गई।
रूपाणी के निधन पर राजनीतिक वर्ग के लोग शोक संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भावुक संदेश साझा करते हुए विजयभाई के साथ अपने लंबे समय के रिश्ते और उनके योगदान को याद किया।
प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा कि उन्होंने और विजय भाई ने बतौर मुख्यमंत्री गुजरात के लिए बहुत काम किया था। उन्होंने कई ऐसे कदम उठाए जिससे गुजरात की विकास दर में तेजी आई। जब वे गुजरात के मुख्यमंत्री थे, उन्होंने गुजरात की विकास यात्रा को आगे बढ़ाने के लिए कई कदम उठाए, जिनमें ईज ऑफ लिविंग एक उल्लेखनीय कदम है। उनके साथ हुई मुलाकातें और चर्चाएं हमेशा याद रहेंगी।
उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और इस दुख की घड़ी में उनके परिवार और दोस्तों के साथ अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
विजय रूपाणी ने अपने राजनीतिक करियर में कई महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई। उन्होंने राजकोट नगर निगम से लेकर राज्यसभा सांसद, गुजरात भाजपा अध्यक्ष, राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री और गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में अपनी छाप छोड़ी।
प्रधानमंत्री मोदी ने पोस्ट में आगे लिखा कि उन्हें जो भी भूमिका सौंपी गई, उसमें उन्होंने खुद को साबित किया, चाहे वह राजकोट नगर निगम में हो, राज्यसभा सांसद के रूप में हो, गुजरात भाजपा अध्यक्ष के रूप में हो या राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में हो और मुख्यमंत्री के रूप में, उन्होंने हमेशा एक अद्वितीय भूमिका निभाई।
#AirIndiaFlightCrash अहमदाबाद में डॉक्टरों के हॉस्टल की छत पर लंदन जाने वाली एयर इंडिया के विमान का मलबा हटाने का प्रयास जारी है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 13, 2025
विमान में सवार 242 लोगों में से चालक दल के सदस्यों सहित 241 लोगों की दुर्घटना में मृत्यु हो गई। pic.twitter.com/oWtc1dklIy
दिल्ली के जनपथ रोड स्थित CCS बिल्डिंग में लगी भीषण आग पर काबू
ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट में स्कूटी सहित गिरी दीदी, वायरल हुआ वीडियो!
विमान राख, गीता सलामत: अहमदाबाद हादसे में चमत्कार!
एयर इंडिया विमान हादसे का रहस्य गहराया: मलबे से मिला DVR, खुलेगा दुर्घटना का सच?
बॉयफ्रेंड संग वायरल हुई सोनम की नई तस्वीर, आंखों में दिखी खुशी, पुलिस कर रही जांच
अहमदाबाद विमान हादसा: पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के बेटे डीएनए सैंपल देने पहुंचे गांधीनगर
क्या तुर्की ने रची अहमदाबाद विमान हादसे की साजिश? बाबा रामदेव ने की जांच की मांग
एशिया कप 2025: क्या विराट की बादशाहत को चुनौती देंगे ये 3 धुरंधर?
रेलवे कर्मचारी और यात्री के बीच भाषा को लेकर तकरार, वीडियो वायरल
बाउंड्री कैच नियमों में बड़ा बदलाव: बल्लेबाजों को मिली राहत!