लॉर्ड्स में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का फाइनल रोमांचक मोड़ पर है। तेज गेंदबाजों का प्रदर्शन जारी है। मैच के पहले दिन 14 और दूसरे दिन 10 से ज्यादा विकेट गिरे।
ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में ट्रैविस हेड का अप्रत्याशित बोल्ड ने सबको हैरान कर दिया। यह घटनाक्रम स्टार स्पोर्ट्स के एक्स अकाउंट पर भी साझा किया गया।
ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी का 24वां ओवर वियान मुल्डर कर रहे थे। हेड स्ट्राइक पर थे और मुल्डर ने राउंड द विकेट गेंदबाजी की।
मुल्डर ने सटीक लेंथ पर गेंद को फेंका, जो तेजी से हेड के फ्रंट पैड से टकराकर सीधे स्टंप्स में जा लगी। हेड गेंद की गति और दिशा को भांप नहीं पाए और मात्र 9 रन बनाकर आउट हो गए।
पहली पारी में भी हेड का बल्ला खामोश रहा था। मार्को जेन्सन ने उन्हें 11 रन पर बोल्ड किया था।
दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 138 रन पर सिमट गई थी। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 212 रन बनाए थे। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की शानदार गेंदबाजी के कारण दक्षिण अफ्रीका 138 रन ही बना सकी, जिससे ऑस्ट्रेलिया को 74 रनों की बढ़त मिली।
पैट कमिंस ने पहली पारी में 6 विकेट लिए थे, जबकि डेविड बेडिंघम ने दक्षिण अफ्रीका के लिए सर्वाधिक 44 रन बनाए। दूसरे दिन दक्षिण अफ्रीका ने शानदार गेंदबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के 7 विकेट 73 रन पर गिरा दिए। एलेक्स कैरी ने ऑस्ट्रेलियाई पारी को कुछ संभाला।
Mulder STRIKES GOLD! 🔥👏🏻 💎
— Star Sports (@StarSportsIndia) June 12, 2025
South Africa hit back in style as Travis Head goes for the drive and pays the price! 😯
A fascinating phase of play awaits...
LIVE NOW 👉 https://t.co/w3cUVnPB9d#WTCFinal | #SAvAUS | Day 2, Watch LIVE on Star Sports 1, Star Sports 1 Hindi &… pic.twitter.com/lU1GffYJYE
अहमदाबाद विमान दुर्घटना: जन्मदिन का सरप्राइज, बेटे से मिलने की उम्मीदें - 5 दर्दनाक कहानियां
ईरान का हवाई सुरक्षा तंत्र कैसे रोक रहा है इजरायली हमले, वीडियो सामने आया
क्या सच में आ गई डेढ़ लाख महीना कमाने की स्कीम? मोदी और नारायणमूर्ति का वायरल वीडियो!
40 की उम्र में फाफ डु प्लेसिस का हैरतअंगेज कैच, सोशल मीडिया पर मचा तहलका
ओडिशा-झारखंड सीमा पर IED ब्लास्ट, CRPF जवान शहीद
चेतावनी बनी भयावह सच्चाई: 12 जून को हुआ बड़ा विमान हादसा!
शेर की तरह उठने वाला राष्ट्र: ईरान पर हमले से पहले नेतन्याहू का रहस्यमय संदेश
परिवार से निष्कासित तेज प्रताप ने पकड़ी बाबा विश्वनाथ की शरण, बनारस से जारी किया भक्तिमय वीडियो
अहमदाबाद विमान दुर्घटना: यात्री का चौंकाने वाला खुलासा - प्लेन में AC से बेहतर तो बस का AC था!
सौदा कर लो वरना कुछ भी नहीं बचेगा : ईरानी हमले के बाद ट्रंप की सख्त चेतावनी