मुंबई में खेले गए टी20 मुंबई 2025 टूर्नामेंट का समापन हो गया है। इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी श्रेयस अय्यर और सूर्यकुमार यादव भी खेलते नजर आए।
श्रेयस अय्यर की टीम, मुंबई फाल्कंस, फाइनल तक पहुंचने में सफल रही। हालांकि, फाइनल मुकाबले में मुंबई साउथ सेंट्रल मराठा रॉयल्स ने मुंबई फाल्कंस को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।
मुंबई फाल्कंस को 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। कप्तान श्रेयस अय्यर बल्लेबाजी में कुछ खास नहीं कर पाए और केवल 12 रन ही बना सके।
हार के बावजूद, मुंबई फाल्कंस को 50 लाख रुपये का इनाम मिला। भारतीय वनडे टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने स्वयं कप्तान श्रेयस अय्यर को यह चेक सौंपा।
फाइनल में मिली हार के बाद श्रेयस अय्यर ने कहा, यह बहुत व्यस्त समय है। हारने के बाद दिमाग में बहुत कुछ चलता है। जिस तरह से इतनी बड़ी संख्या में लोग आए, वह देखने लायक था। आने और समर्थन करने के लिए प्रशंसकों का बहुत-बहुत धन्यवाद। कुल मिलाकर लड़कों ने अपने प्रयासों में शानदार प्रदर्शन किया। हमने बहुत कुछ सीखा है। फाइनल हारने के बाद निराश होना स्वाभाविक है।
मैच की बात करें तो, मुंबई फाल्कंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 157 रन बनाए थे, जिसमें मयूरेश टंडेल ने सबसे ज्यादा 50 रन बनाए। जवाब में, मुंबई साउथ सेंट्रल मराठा रॉयल्स ने 19.2 ओवर में 158 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। चिन्मय राजेश ने मुंबई साउथ सेंट्रल मराठा रॉयल्स के लिए सबसे ज्यादा 53 रन बनाए।
Indian ODI Captain Rohit Sharma & T20 Mumbai League Chairman Vihang Sarnaik giving the Runner-up Prize to Captain Shreyas Iyer 👌 pic.twitter.com/tOLSY6nTQT
— Johns. (@CricCrazyJohns) June 12, 2025
इजराइल-ईरान के बीच तनाव चरम पर, भारत ने दोनों देशों को संयम बरतने की सलाह दी
अहमदाबाद विमान दुर्घटना: पायलट ने किए चौंकाने वाले खुलासे
अहमदाबाद विमान दुर्घटना: एअर इंडिया CEO का हृदयविदारक बयान, जांच में सहयोग का आश्वासन
अहमदाबाद विमान दुर्घटना: 265 की मौत, मलबे में सुरक्षित मिली भगवद गीता
खूंखार शेर और खतरनाक बाघ का अनोखा मिलन: वायरल वीडियो देख दंग रह जाएंगे!
एयर इंडिया विमान हादसा: टेकऑफ के एक मिनट बाद टूटा संपर्क, 11 साल पुराना था विमान
तबाही का मंजर: 5 सेकेंड में ज़िन्दगी बदली, अहमदाबाद प्लेन हादसे के इकलौते बचे शख्स ने सुनाई कहानी
बर्तन धो रहे पति को पत्नी ने पीटा, वीडियो वायरल
राजा रघुवंशी हत्याकांड: एक अकेला गवाह जो कातिलों को पहुंचा सकता है फांसी तक
एयर इंडिया विमान हादसा: मैं कूदा नहीं, झटका लगा और सीट बाहर... , इकलौते बचे यात्री ने पीएम को बताया खौफनाक मंजर