12 जून को दोपहर 1 बजकर 42 मिनट पर एक भीषण विमान हादसा हुआ, जिसने पूरे देश में सनसनी फैला दी है। खबरों के अनुसार, एयर इंडिया AI-171 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें 230 यात्री, 10 क्रू मेंबर और 2 पायलट शामिल थे। इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिन्हें लोग तेजी से शेयर कर रहे हैं।
कुछ वीडियो को लेकर यह दावा किया जा रहा है कि यह एयर इंडिया के विमान के अंदर से एक यात्री द्वारा फेसबुक लाइव स्ट्रीम किया गया था, और यह वही फ्लाइट है जो 12 जून को गुजरात के अहमदाबाद हवाई अड्डे के पास दुर्घटनाग्रस्त हुई थी।
हालांकि, इस वीडियो की सच्चाई सामने आने पर लोग हैरान रह गए। यह वीडियो वास्तव में पुराना था और इसका अहमदाबाद विमान हादसे से कोई संबंध नहीं था।
पीआईबी (PIB) ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर इस बारे में जानकारी दी है कि यह वीडियो जनवरी 2023 का है और नेपाल में हुई एक अलग विमान दुर्घटना का है।
पीआईबी ने लोगों से आधिकारिक स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं पर ही भरोसा करने की अपील की है। अहमदाबाद विमान हादसे से जुड़ी प्रामाणिक जानकारी के लिए केंद्र सरकार द्वारा दिए गए हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करने को कहा गया है: 011-24610843, 9650391859, 9974111327।
रिपोर्टों के अनुसार, विमान 242 लोगों को लेकर अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ा था, लेकिन कुछ ही समय बाद एयर इंडिया की फ्लाइट 171 - बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर - दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
यह फ्लाइट अहमदाबाद से लंदन जा रही थी। विमान में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश नागरिक, 1 कनाडा का नागरिक और 7 पुर्तगाल के नागरिक सवार थे।
सोशल मीडिया पर एक पुरानी वीडियो को अहमदाबाद विमान हादसे से जोड़कर साझा किया जा रहा है। #PIBFactCheck
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) June 12, 2025
▶️ वीडियो नेपाल में जनवरी 2023 में हुए विमान हादसे की है।
▶️ आधिकारिक स्त्रोतों से प्राप्त सूचनाओं पर ही भरोसा करें।
▶️ अहमदाबाद विमान हादसे से जुड़ी प्रामाणिक जानकारी के… pic.twitter.com/5YUtbGbsa7
थाईलैंड में एयर इंडिया विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, 156 यात्री खतरे में!
मौत के मुंह से लौटे: अहमदाबाद विमान दुर्घटना में अकेले जीवित बचे यात्री की आपबीती
विमान हादसे से बोइंग कंपनी के शेयरों में भारी गिरावट!
सेलिब्रेशन तो बनता है! शादी के एक महीने बाद तक जिंदा दूल्हे का डांस वायरल, यूजर्स ने लिए मज़े
अहमदाबाद विमान हादसे: मृतकों के परिजनों को बीमा भुगतान कैसे होगा? मॉन्ट्रियल समझौता क्या है?
ईरान के समर्थन में सऊदी अरब, यूएई और कतर! इजराइल के खिलाफ लामबंदी से अमेरिका दुविधा में
एयर इंडिया विमान हादसा: यात्री का आखिरी वीडियो, चीख-पुकार और फिर खामोशी
अहमदाबाद विमान हादसा: पत्नी की अस्थियां विसर्जित कर लौट रहे अर्जुन भाई भी नहीं रहे, दो मासूम बेटियां अनाथ
क्या एक और युद्ध की शुरुआत? इजरायली हमले में ईरानी अधिकारियों की मौत!
फिन एलन का तूफान! क्रिस गेल का रिकॉर्ड चकनाचूर, T20 में सबसे ज़्यादा छक्के