बांग्लादेश में बकरीद पर 91 लाख जानवरों की कुर्बानी, गायों का गोश्त अव्वल!
News Image

बांग्लादेश में ईद-उल-अजहा के मौके पर 91 लाख से अधिक जानवरों की कुर्बानी दी गई। मत्स्य पालन और पशु पालन मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार इस बार बकरों और अन्य जानवरों की तुलना में गायों की कुर्बानी अधिक हुई।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, 47.5 लाख गायों और भैंसों की कुर्बानी दी गई, जबकि बकरियों और भेड़ों की संख्या 44.3 लाख रही। कुछ अन्य पशुओं की भी कुर्बानी की गई।

पशु पालन मंत्रालय के अनुसार इस साल पशुओं की संख्या अधिक होने के कारण लगभग 33.10 लाख पशु नहीं बिक सके। उम्मीद है कि ये पशु अन्य धार्मिक कार्यक्रमों और समारोह में काटे जाएंगे।

राजशाही डिवीजन में सबसे अधिक 23.24 लाख पशुओं की बलि दी गई। ढाका 21.85 लाख पशुओं की बलि के साथ दूसरे स्थान पर रहा। चटगांव में 17.53 लाख, रंगपुर डिवीजन में 9.64 लाख और खुलना में 8.04 लाख पशुओं की कुर्बानी हुई। बारिसाल डिवीजन में 4.7 लाख, मयमनसिंह डिवीजन में सबसे कम 3.83 लाख और सिलहट डिवीजन में 3.19 लाख पशुओं की कुर्बानी दी गई।

ईद-उल-अजहा के अवसर पर तीन दिनों तक संपन्न मुसलमान पशुओं की बलि देते हैं। इस दिन, मुसलमान अल्लाह के लिए पैगंबर इब्राहिम की कुर्बानी को याद करते हुए जानवरों की कुर्बानी करते हैं। कुर्बानी किए जाने वाले जानवरों में भेड़, बकरी, भैंस, गाय, ऊंट आदि शामिल हैं। ईद के पहले दिन की शुरुआत सुबह ईद की नमाज से होती है, जिसके बाद अगले तीन दिनों तक जानवरों की कुर्बानी की जाती है और उनका मांस गरीबों और रिश्तेदारों में बांटा जाता है।

ईद-उल-अजहा के अगले दिन कुछ इलाकों में बारिश भी देखने को मिली। जिसके कारण नाले भर गए जिनका पानी सड़क पर आ गया। चूँकि एक दिन पहले ईद-उल-अजहा मनाया गया था तो नालों में भरा खून पानी के साथ बहकर सड़कों पर आ गया। जिसके बाद बांग्लादेश के कई इलाकों में सड़कों पर पानी का रंग लाल देखा गया।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

एअर इंडिया विमान हादसा: पीएम मोदी ने अहमदाबाद में दुर्घटनास्थल का दौरा किया, घायल से मिले

Story 1

अहमदाबाद विमान हादसा: दिल्ली से आया युवक बता रहा तकनीकी खराबी!

Story 1

अहमदाबाद विमान हादसा: सीट 11A - मौत के मुंह से जिंदगी की उड़ान!

Story 1

पवन सिंह के गाने से बीजेपी का लालू राज पर हमला: बिहार के सब जिला जंगलराज में था हिला

Story 1

वनडे टीम का कप्तान बदला, सीरीज से पहले इस खिलाड़ी को मिली बागडोर

Story 1

अहमदाबाद विमान हादसे में चमत्कार! 11A पर बैठा यात्री ज़िंदा बचा, कूदकर बचाई जान

Story 1

ईरान के बाद क्या पाकिस्तान होगा इजरायल का अगला निशाना? हामिद मीर ने जताई आशंका

Story 1

विमान हादसे से बोइंग कंपनी के शेयरों में भारी गिरावट!

Story 1

पत्नी की अस्थियां बहाने आए, खुद बन गए राख: अहमदाबाद विमान हादसे की दर्दनाक कहानी

Story 1

एयर इंडिया प्लेन क्रैश: वायरल फेसबुक लाइव वीडियो का सच!