इस्लामाबाद: पाकिस्तान को बदनाम करने के लिए किसी दुश्मन की आवश्यकता नहीं है, इसके नेता ही काफी हैं। रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ से लेकर बिलावल भुट्टो तक, कई बार अपने देश को शर्मसार कर चुके हैं। अब इस सूची में पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) की उपाध्यक्ष शेरी रहमान का नाम भी जुड़ गया है। शेरी रहमान ने स्वयं स्वीकार किया है कि पाकिस्तान का अतीत आतंकवाद से जुड़ा रहा है।
स्काई न्यूज की पत्रकार याल्दा हकीम के तीखे सवालों ने शेरी रहमान को निरुत्तर कर दिया। लाइव शो के दौरान याल्दा हकीम ने पाकिस्तान के झूठ का पर्दाफाश किया। उन्होंने न केवल पाकिस्तानी नेता की बातों को तर्कों से काटा, बल्कि ठोस सबूतों और बयानों के आधार पर शेरी रहमान को उनके ही जाल में फंसा दिया।
याल्दा हकीम ने अपने प्रश्न में शेरी रहमान से कहा कि वरिष्ठ खुफिया विशेषज्ञों के अनुसार, ब्रिगेड 313 पाकिस्तान से संचालित होता है। यह संगठन कई आतंकवादी समूहों का अंब्रेला संगठन है, जिसमें लश्कर-ए-तैयबा और अल-जिहाद जैसे आतंकी संगठन भी शामिल हैं। इस पर रहमान कोई ठोस जवाब नहीं दे सकीं, बल्कि प्रश्न की दिशा बदलने की कोशिश करने लगीं। शेरी रहमान ने कहा, मैं नहीं जानती यह किसने कहा है।
याल्दा ने फिर कहा कि मैं आपसे वही पूछ रही हूं जो पाकिस्तान में होता है। उन्होंने कहा कि 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के बहावलपुर में जब हमले हुए, तो स्वयं मसूद अजहर ने माना कि उसके परिवार के लोग मारे गए। शेरी ने इस पर प्रश्न किया कि आपका मुद्दा क्या है? इसके बाद याल्दा ने उन्हें फटकारते हुए कहा कि मुद्दा यह है कि ये सभी आतंकवादी हैं।
ब्रिगेड 313 एक खतरनाक आतंकवादी संगठन है जो अल-कायदा से जुड़ा है। इस आतंकी संगठन को पाकिस्तान से संचालित किया जाता है। तालिबान, जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-झांगवी, हक्कानी नेटवर्क और लश्कर-ए-तैयबा जैसे संगठन इसमें शामिल हैं। इस ब्रिगेड को विशेष रूप से दक्षिण एशिया में अल-कायदा के आतंकी अभियानों को अंजाम देने के लिए बनाया गया है। इसका उद्देश्य अमेरिका और भारत जैसे देशों के विरुद्ध जिहाद की जंग लड़ना है।
ख्याजा आसिफ ने याल्दा के साथ एक साक्षात्कार में स्वीकार किया था कि उनका देश वर्षों से आतंकवादियों को पालता और पोसता रहा है। आसिफ ने यह भी कहा था कि पाकिस्तान ने यह कार्य अमेरिका और ब्रिटेन के कहने पर किया है।
Pakistan is fighting very hard to clean its terrorist record
— Sky News (@SkyNews) June 9, 2025
Vice President of the Pakistan People s Party Senator Sherry Rehman tells @SkyYaldaHakim Pakistan is a changed country , even though they were taken off the grey list in 2022https://t.co/1GOylJEIzn pic.twitter.com/Y7ei3Wbo9h
पहले माला, फिर थप्पड़! जौनपुर में नेताजी की पिटाई, राजभर ने अखिलेश पर लगाया आरोप
राम चरण की फिल्म के सेट पर जलप्रलय, मची अफरा-तफरी!
राजा रघुवंशी केस: क्या राज कुशवाहा को फंसाया जा रहा है? केआरके ने उठाया सवाल
संन्यास के बाद पूरन की किस्मत चमकी, मुंबई इंडियंस ने दी बड़ी जिम्मेदारी!
आज हुए चुनाव तो बिहार में किसकी सरकार? युवाओं की पसंद में चौंकाने वाले खुलासे!
राजा की मां का गोविंद से तीखा सवाल: उसे मारा क्यों नहीं? , जानिए क्या बोला रानी का भाई
शनि शिंगणापुर मंदिर से 114 मुस्लिम कर्मचारी हटाओ, वरना होगा विराट मोर्चा!
मामी का सिजेरियन करते भांजे ने बनाया वीडियो, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप!
हां, मैंने ही करवाया राजा का मर्डर : सबूत देख टूट गई सोनम, कबूला गुनाह
बंगाल फिर दहला: आगजनी, पत्थरबाजी और आंसू गैस के गोले!