ऐसा रन आउट कभी नहीं देखा होगा! एक थ्रो से उखड़ गए दोनों छोर के स्टम्प
News Image

पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में बीते शनिवार को महाराष्ट्र प्रीमियर लीग (MPL) मुकाबले में क्रिकेट इतिहास में याद रखने लायक नज़ारा देखने को मिला। विकेटकीपर सूरज शिंदे ने एक ही थ्रो से दोनों छोर पर स्टंप उड़ाकर हर्ष मोगावीरा को रन आउट कर दिया।

यह वाकया Raigad Royals की पारी के पहले ओवर में हुआ। टीम को 203 रन का लक्ष्य मिला था।

पांचवीं गेंद पर सिद्धेश वीर ने गेंद को ऑफ साइड में खेला और रन के लिए दौड़े। लेकिन जैसे ही शिंदे ने तेजी से गेंद पकड़ी, वीर लौट गए।

शिंदे ने तुरंत गेंद स्टंप्स की ओर मारी, जो पहले स्ट्राइकर एंड के स्टंप्स से टकराई और फिर नॉन-स्ट्राइकर एंड की ओर घूम गई।

वहां हर्ष क्रीज से काफी बाहर थे। गेंद सीधे जाकर नॉन-स्ट्राइकर एंड के स्टंप्स पर लगी और हर्ष मोगावीरा बिना खेले ही रनआउट हो गए।

मैदान पर मौजूद खिलाड़ी भी इस नज़ारे को देखकर हैरान रह गए। एक ही थ्रो से दोनों एंड पर स्टंप्स उड़ते देखना बेहद दुर्लभ होता है।

इस शानदार रनआउट के बाद Raigad Royals की पारी बिखर गई। टीम सिर्फ 103 रन पर ढेर हो गई।

केवल कप्तान ऋषभ राठौड़ (21 गेंदों में 46 रन) ने थोड़ी सी लड़ाई लड़ी, बाकी कोई भी बल्लेबाज टिक नहीं सका। सिद्धेश वीर ने 10 गेंदों में 18 रन बनाए।

इससे पहले, बल्लेबाज़ी करते हुए पुणेरी बापू ने जोरदार प्रदर्शन किया। यश नाहर ने 52 गेंदों में 82 रन बनाए।

ऋषिकेश सोनावणे ने 40 गेंदों में 58 रन जोड़े। अंत में सूरज शिंदे ने 12 गेंदों में 40 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें चौके-छक्कों की बौछार थी।

गेंदबाज़ी में निकिल ने कमाल दिखाया और 5 विकेट झटके।

इस जीत से पुणेरी बापू की टीम अंक तालिका में मजबूती से आगे बढ़ गई है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

इंदौर: सोनम रघुवंशी हत्याकांड में लव कनेक्शन का खुलासा, ढाबा मालिक ने खोले राज!

Story 1

शाहिद अफरीदी की मौत की अफवाह से मची खलबली, पहले भी उड़ी हैं कई क्रिकेटरों की झूठी खबरें

Story 1

बुर्का पहनकर अय्याशी करोगी? हैदरी दल की गुंडागर्दी, लड़कियों का वीडियो बनाकर वायरल

Story 1

सोनम रघुवंशी का बॉयफ्रेंड राज कुशवाहा कौन है? हत्या की साजिश और पहले से था अफेयर!

Story 1

राजा हत्याकांड: पत्नी सोनम ही निकली हत्यारिन, मां का सनसनीखेज खुलासा

Story 1

अमेरिका में रिपोर्टर को पुलिसकर्मी ने सरेआम मारी गोली, वीडियो आया सामने

Story 1

1 लाख के निवेश ने किया 80 करोड़ का कमाल! 1990 में खरीदे शेयर ने उड़ाए होश

Story 1

मुंबई लोकल में भयावह हादसा: भीड़ के कारण 5 यात्रियों की मौत

Story 1

हनीमून पर हत्या: सोनम की बेवफाई पर फूटा गुस्सा, आखिर चाहिए क्या औरत को?

Story 1

विंध्य के लिए खुशखबरी: नई रेल लाइन पर हाई स्पीड ट्रायल सफल, जल्द दौड़ेगी ट्रेन!