सोनम रघुवंशी का बॉयफ्रेंड राज कुशवाहा कौन है? हत्या की साजिश और पहले से था अफेयर!
News Image

इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासे हो रहे हैं। राजा की पत्नी, सोनम रघुवंशी पर आरोप है कि उसने मेघालय में हनीमून के दौरान अपने पति की हत्या करवाई। सोनम को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से गिरफ्तार किया गया है।

खबर है कि सोनम का राज कुशवाहा नाम के लड़के से अफेयर था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, सोनम ने अपने ब्वॉयफ्रेंड राज कुशवाहा के कारण ही पति राजा का मर्डर करवाया।

सोनम के पिता देवी सिंह ने कहा है कि वे राज नाम के लड़के को जानते हैं, जो उनके साथ काम करता है, लेकिन वे यह तय नहीं कर पा रहे कि यह वही राज कुशवाहा है या कोई और।

तो आखिर कौन है राज कुशवाहा, और सोनम से उसकी मुलाकात कैसे हुई?

राजा रघुवंशी के भाई विपुल रघुवंशी ने बताया कि राज कुशवाहा, सोनम रघुवंशी का कर्मचारी था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाह के साथ मिलकर पति की हत्या की सुपारी दी थी।

सोनम का राज कुशवाहा के साथ शादी से पहले प्रेम संबंध था। राज कुशवाहा उम्र में सोनम से पांच साल छोटा है।

कुछ रिपोर्टों में दावा है कि सोनम के पिता देवी सिंह की इंदौर में एक छोटी प्लाईवुड फैक्ट्री है, और राज कुशवाहा वहीं काम करता था। सोनम अक्सर अपने पिता की फैक्ट्री जाती थी, जहां उनकी राज से मुलाकात हुई और यहीं से दोनों के बीच प्रेम पनपा।

इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की शिलॉन्ग में हुई हत्या में राज कुशवाहा संदिग्ध है। अब तक हिरासत में लिए गए संदिग्धों में राज कुशवाहा भी शामिल है। इसके अलावा विशाल चौहान को इंदौर, आकाश राजपूत को इंदौर के पास, और आनंद कुर्मी को बीना के बसारी गांव से गिरफ्तार किया गया है।

विपुल रघुवंशी ने राज कुशवाहा और सोनम को लेकर कहा, राज कुशवाहा का नाम सामने आया है, जिसका मतलब है कि हत्या में सोनम का हाथ हो सकता है... राज कुशवाहा सोनम का कर्मचारी था। वे लगातार फोन पर बात करते थे।

उन्होंने आगे कहा कि उन्हें कभी नहीं लगा था कि सोनम, राजा की हत्या कर देगी। जब उनकी शादी तय हुई थी, तब वे दोनों खुश थे... हमने कभी नहीं सोचा था कि सोनम ऐसा कुछ करेगी...

गिरफ्तारी के बीच उनकी शादी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सोनम गुस्से में दिख रही हैं। लोगों का कहना है कि अब राज खुल गया है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

पाक प्रायोजित आतंकवाद पर सख्त संदेश देकर खत्म हुआ सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का अमेरिका दौरा

Story 1

पिता के पुराने कागजात ने बेटे को रातोंरात बनाया 80 करोड़ का मालिक!

Story 1

पाकिस्तान का आदमपुर एयरबेस पर जेट गिराने का दावा झूठा साबित!

Story 1

राजा रघुवंशी: शादी से पहले खुशी का ठिकाना नहीं, सामने आया दिल छू लेने वाला वीडियो

Story 1

मुझे कहीं नहीं जाना, यहीं रहना है : बेंगलुरु भगदड़ में बेटे को खोने के बाद कब्र से लिपटकर रोए पिता

Story 1

इंदौर से गाजीपुर तक: सोनम की फरारी की पूरी कहानी

Story 1

पाकिस्तानी दिखते ही भड़का सांड, रगड़-रगड़ कर की धुलाई!

Story 1

वीकेंड पर हरिद्वार बना जाम का अड्डा, सैलानियों की भारी भीड़ से सड़कों पर रेंगती रहीं गाड़ियां

Story 1

सगाई के जश्न में रिंकू सिंह की झिझक, प्रिया सरोज का जोश!

Story 1

इंदिरा गांधी को मारा था, G7 में मोदी की राजनीति खत्म कर देंगे : कनाडाई पत्रकार का खालिस्तानियों पर गंभीर आरोप