केरल तट पर कार्गो जहाज में धमाका, 50 कंटेनर समुद्र में गिरे, 4 क्रू सदस्य लापता
News Image

केरल के तट पर एक बड़ा हादसा हुआ है। कोलंबो से न्हावा शेवा की ओर जा रहे कंटेनर जहाज MV WAN HAI 503 में भीषण धमाका हुआ।

यह विस्फोट जहाज के अंडर डेक (निचले हिस्से) में कोच्चि से लगभग 315 किलोमीटर पश्चिम में हुआ। हादसे के बाद से जहाज के 4 क्रू सदस्य लापता हैं, जबकि 5 लोग घायल हुए हैं। जहाज पर कुल 22 क्रू मेंबर्स सवार थे।

जहाज पर कंटेनर लदे हुए हैं। क्रू मेंबर्स को बचाने के प्रयास जारी हैं। बताया जा रहा है कि जहाज पर रखे 50 कंटेनर समुद्र में गिर गए। जहाज पर 600 से ज्यादा कंटेनर रखे हुए हैं।

भारतीय नौसेना और तटरक्षक जहाज घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। धमाके की वजह अभी साफ नहीं है, लेकिन आशंका है कि यह किसी कंटेनर के अंदर से हुआ धमाका हो।

सिंगापुर का झंडा लगा यह कंटेनर जहाज 270 मीटर लंबा और 12.5 मीटर ड्राफ्ट का है। यह जहाज 7 जून को कोलंबो से एनपीसी मुंबई के साथ 10 जून को रवाना हुआ था।

भारतीय तटरक्षक बल (ICG) ने तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। कोस्ट गार्ड की डोर्नियर विमान (CGDO) को मौके का जायजा लेने भेजा गया है।

इसके साथ ही तीन तटरक्षक पोत ICGS राजदूत (न्यू मैंगलोर से), ICGS अर्नवेष (कोच्चि से), ICGS सचेत (अगट्टी से) को भी तत्काल घटनास्थल की ओर रवाना कर दिया गया है।

तटरक्षक बल ने कहा है कि लापता लोगों की तलाश और घायलों को प्राथमिक उपचार देने के लिए तेजी से काम किया जा रहा है। जहाज पर बाकी बचे क्रू मेंबर्स फिलहाल सुरक्षित बताए जा रहे हैं। तटरक्षक बल स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं। राहत पोत और विमान घटनास्थल पर भेज दिए गए हैं, और सभी संभव सहायता प्रदान की जा रही है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

शिलांग हनीमून मर्डर केस: गाजीपुर के ढाबे पर सोनम, रात 1 बजे आई, रोई और परिवार से की बात

Story 1

लॉस एंजेलिस में प्रदर्शन के दौरान ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार को लाइव टीवी पर रबर बुलेट!

Story 1

स्टुअर्ट ब्रॉड बनते-बनते बचे आदिल रशीद, एक ओवर में पड़े 5 छक्के!

Story 1

डॉक्टर पर मंत्री का गुस्सा, फिर CM का हस्तक्षेप: गोवा में क्या हुआ?

Story 1

मुझे कहीं नहीं जाना, यहीं रहना है : बेंगलुरु भगदड़ में बेटे को खोने के बाद कब्र से लिपटकर रोए पिता

Story 1

दुनिया का सबसे बड़ा कंटेनर जहाज MSC इरिना विझिंजम से रवाना, बर्थिंग प्रक्रिया पूरी

Story 1

फ्रेंच ओपन 2025: अल्कराज का दबदबा बरकरार, सिनर को हराकर लगातार दूसरी बार जीता खिताब!

Story 1

सौ बार जन्म लेंगे... अमेरिका से लौटने पर शशि थरूर का देशप्रेम से ओतप्रोत पोस्ट

Story 1

शाहिद अफरीदी की मौत की अफवाह से मची खलबली, पहले भी उड़ी हैं कई क्रिकेटरों की झूठी खबरें

Story 1

टेस्ला को झटका: ऑप्टिमस प्रोजेक्ट के चीफ ने छोड़ी कुर्सी, पारिवारिक कारण बताया