गाजा जा रही ग्रेटा थनबर्ग को इजरायली सेना ने रोका, जहाज जब्त, वीडियो वायरल
News Image

नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ग्रेटा थनबर्ग को इजरायल ने गाजा जाने से रोक दिया है। इजरायली सेना ने सोमवार सुबह ग्रेटा थनबर्ग और उनके जहाज को घेर लिया और उस पर कब्जा कर लिया।

इजरायल ने पहले ही चेतावनी दी थी कि वह ग्रेटा और उनके साथियों को गाजा की सीमा में घुसने नहीं देगा।

जिस जहाज में ग्रेटा सवार थीं, वह गाजा के लोगों के लिए राहत सामग्री लेकर जा रहा था। जहाज में कुल 12 लोग सवार थे।

इजरायली कार्रवाई से पहले ग्रेटा थनबर्ग ने एक वीडियो जारी किया, जिसमें उन्होंने मदद की गुहार लगाई। उन्होंने इजरायल पर उन्हें किडनैप करने का आरोप लगाया और कहा कि सभी को उनकी रिहाई के लिए दबाव बनाना चाहिए। हिरासत में लिए जाने के बाद उन्हें सैंडविच और पानी दिया गया।

ग्रेटा थनबर्ग का जहाज 1 जून को इटली के सिसिली द्वीप से गाजा के लिए रवाना हुआ था। गाजा रवाना होने से पहले ग्रेटा ने कहा था कि अगर मानवता में कोई उम्मीद बची है तो हमें फिलिस्तीन के लिए आवाज उठानी होगी।

ग्रेटा और उनकी टीम गाजा के लिए दवा, अनाज, बच्चों के लिए दूध, डायपर और वाटर प्यूरीफायर लेकर जा रही थी।

इजरायल ने ग्रेटा को गाजा न जाने की सलाह दी थी। इजरायल ने साफ कहा था कि इजराइली सेना ग्रेटा और उनके साथियों को गाजा की सीमा में घुसने नहीं देगी। अगर वे बात नहीं मानते हैं तो उन्हें हिरासत में भी लिया जा सकता है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

निलंबन आदेश पलटा: स्वास्थ्य मंत्री ने किया सस्पेंड, मुख्यमंत्री ने अगले ही दिन रद्द किया निर्णय

Story 1

अश्विन का मैदान पर बवाल: महिला अंपायर से तीखी बहस, गुस्से में खुद को मारा बल्ला!

Story 1

नीले गमछे वाले सांसद पर FIR जल्द: करियर बर्बाद करने की मिल रही हैं धमकियाँ

Story 1

इंग्लैंड दौरे पर राहुल का धमाका, रोहित की जगह पक्की!

Story 1

डिप्टी सीएम का विमान उड़ाने से पायलट का इनकार, एयरपोर्ट पर मची अफरा-तफरी!

Story 1

वीकेंड पर हरिद्वार बना जाम का अड्डा, सैलानियों की भारी भीड़ से सड़कों पर रेंगती रहीं गाड़ियां

Story 1

गुर्जर आंदोलन की फिर सुलगी आग: महापंचायत के बाद ट्रेन रोकी, पटरियां उखाड़ीं

Story 1

राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम सखी-वन स्टॉप सेंटर में, पुरुषों का प्रवेश वर्जित!

Story 1

गाजा में नरसंहार रुकवाए भारत: ओवैसी की मोदी सरकार से गुहार

Story 1

हनीमून पर गई सोनम ने पति को मरवाया! राजा की मां ने कहा - वो गले मिलती थी, पर फांसी होनी चाहिए