सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती, अब हुईं डिस्चार्ज
News Image

शिमला में छुट्टियां मना रही कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की शनिवार को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें आईजीएमसी शिमला में भर्ती कराया गया था।

चेकअप और जरूरी टेस्ट करवाने के बाद सोनिया गांधी को आईजीएमसी से छुट्टी मिल गई है।

सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ने की खबर मिलते ही मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना आईजीएमसी पहुंचे।

सोनिया गांधी अपनी बेटी एवं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के छराबड़ा स्थित घर में ठहरी हुई हैं। यह उनका निजी दौरा है।

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को कुछ मामूली स्वास्थ्य समस्याओं के कारण नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल लाया गया था।

डॉक्टरों ने उनकी जांच की और उनकी हालत स्थिर बताई गई। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान ने इसकी जानकारी दी थी।

राज्यसभा सदस्य सोनिया गांधी शनिवार को आईजीएमसी पहुंचीं, जहां उन्हें रेडियोलॉजी विभाग ले जाया गया। वहां उनका एमआरआई किया गया।

इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री भी आईजीएमसी पहुंचे और सीधे रेडियोलॉजी विभाग में गए। सरकार के अन्य लोग भी अस्पताल पहुंचे थे।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू अपना दो दिवसीय ऊना दौरा बीच में ही छोड़कर शिमला रवाना हो गए थे।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

वायरल वीडियो: फूंक मारते ही लकवाग्रस्त महिला उठी और दौड़ने लगी, देखकर लोग हैरान!

Story 1

रायपुर में सड़क पर मारपीट: बर्थडे पार्टी से लौट रही लड़कियों पर हमला, उंगली काटी

Story 1

पायलट ने किया उड़ान भरने से इनकार, 45 मिनट तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा, फिर बची एक जिंदगी

Story 1

बाल-बाल बचे तेजस्वी यादव, बेकाबू ट्रक ने काफिले को मारी टक्कर

Story 1

हाथ मिलाए, मुस्कुराए, साथ बैठे: गहलोत-पायलट की मुलाकात, वीडियो वायरल

Story 1

डी गुकेश की बड़ी चूक, मैग्नस कार्लसन ने जीता नॉर्वे शतरंज खिताब

Story 1

विशेष सत्र की मांग पर हस्ताक्षर क्यों नहीं? सुप्रिया सुले ने कांग्रेस को घेरा!

Story 1

मस्क का सनसनीखेज यू-टर्न: ट्रंप के खिलाफ यौन शोषण पोस्ट डिलीट, क्या राज़ दब गया?

Story 1

पत्नी के इशारे पर खान सर! रिसेप्शन का ये वीडियो क्यों हो रहा है वायरल?

Story 1

Ind Vs Eng: यशस्वी जायसवाल के आउट होने पर विवाद, क्या है मामला?