देश के कई राज्यों में आज तेज आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, राजस्थान, बिहार, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के लिए चेतावनी जारी की है।
मानसून की एंट्री के बाद से ही उत्तर पूर्वी राज्यों के कई हिस्सों में बाढ़ आ गई है। असम, मेघालय, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और त्रिपुरा में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इन राज्यों में बारिश से राहत मिलने के कोई आसार नहीं हैं।
दूसरी तरफ, पश्चिमी राजस्थान, तमिलनाडु और पुडुचेरी में हीट वेव की चेतावनी जारी की गई है। जयपुर में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। चेन्नई में पारा 27-38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।
मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 4-6 डिग्री सेल्सियस और पूर्वी और मध्य भारत में 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है।
केरल में 24 मई को दस्तक देने के बाद मानसून देश के 18 राज्यों में पहुंच चुका है। इन राज्यों में केरल, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मिजोरम, मणिपुर, नगालैंड, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, मेघायल, असम, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और छत्तीसगढ़ शामिल हैं।
*बहु मौसम संबंधी चेतावनी
— India Meteorological Department (@Indiametdept) June 5, 2025
मुख्य बिंदु
पूर्वोत्तर राज्यों में आज भारी वर्षा की संभावना है और उसके बाद तीव्रता में कमी आने की संभावना है।
उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 4-6 डिग्री सेल्सियस और पूर्वी और मध्य भारत में 2-4 डिग्री सेल्सियस वृद्धि की… pic.twitter.com/Xu4CFFHIxn
जो अंग्रेज नहीं कर पाए, PM मोदी ने करके दिखाया : उमर अब्दुल्ला
नए कप्तान गिल के नेतृत्व में इंग्लैंड रवाना हुई टीम इंडिया, 20 जून से टेस्ट सीरीज का आगाज!
भारत में 5 रुपये का Parle-G, गाजा में 2400 रुपये में कैसे?
ट्रंप की धमकी के बाद मस्क का यू-टर्न: ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट डीकमीशन नहीं होगा!
30 सालों में हज यात्रियों की संख्या में भारी गिरावट, क्या हैं असली कारण?
अनुपमा में बड़ा मोड़: अनु के ज़रिये फिर लौटे अनुज, दिखी रोमांटिक केमिस्ट्री की झलक
चिनाब ब्रिज पर PM मोदी ने लहराया तिरंगा, दिखा इंजीनियरिंग का अद्भुत नमूना
जनरेटर से लड़कियों को परेशान करना पड़ा भारी! वीडियो हुआ वायरल
अमेरिकी सांसद का केले से टैरिफ पर हमला: हम अमेरिका में केले नहीं बना सकते!
सहारनपुर में टला बड़ा हादसा: सेना के अपाचे हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग