वॉशिंगटन डीसी में भारतीय सांसद शशि थरूर के खिलाफ खालिस्तानी समर्थकों ने जोरदार प्रदर्शन किया।
थरूर एक बहुपक्षीय संसदीय दौरे पर अमेरिकी अधिकारियों से मिलने नेशनल प्रेस बिल्डिंग पहुंचे थे, तभी यह विरोध हुआ।
प्रदर्शनकारियों के हाथों में पाकिस्तान और अमेरिका के झंडे थे, और वे सिख्स फॉर जस्टिस (SFJ) नामक प्रतिबंधित संगठन से जुड़े बताए जा रहे हैं।
विरोध के दौरान भारत विरोधी नारे लगे। एक प्रदर्शनकारी ने सार्वजनिक रूप से भारतीय तिरंगे को फाड़कर उसका अपमान किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
शशि थरूर ने इस विरोध पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह लोकतंत्र और भारत के नागरिक अधिकारों को कमजोर करने की कोशिश है। उन्होंने कहा कि वे शांति और लोकतंत्र का संदेश लेकर आए हैं और इस तरह की हरकतें उन्हें डराने वाली नहीं हैं।
भारत सरकार या विदेश मंत्रालय की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। हालांकि, कूटनीतिक सूत्रों के अनुसार, भारत सरकार अमेरिकी प्रशासन के समक्ष इस घटना को लेकर कड़ी आपत्ति जता सकती है।
भारतीय प्रतिनिधिमंडलों और दूतावासों की सुरक्षा पर भी चिंता व्यक्त की जा सकती है।
सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर बहस छिड़ गई है। कुछ लोग इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता बता रहे हैं, जबकि अधिकतर यूजर्स इसे भारत विरोधी घृणित कृत्य कहकर इसकी निंदा कर रहे हैं।
विदेशों में खालिस्तानी समर्थकों द्वारा भारत विरोधी गतिविधियां पहले भी सामने आती रही हैं। कनाडा, ब्रिटेन और अमेरिका में भारतीय राजनयिकों और तिरंगे के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन और अपमानजनक घटनाएं हुई हैं।
🚨 BREAKING: Pro-Khalistan SFJ ROARS — “Sindoor Decimated, 🇮🇳Tiranga Slashed!” 🔥
— Sguardian (@LegitimateTargt) June 4, 2025
Pro-Khalistan Activists Slashed Indian Flag Right in Front of the Indian Delegation in Washington, DC 🇺🇸 pic.twitter.com/hSGVyyKVAw
विवादित बयान: अगर प्रतिबंधित पशु काटे गए, तो मुसलमान भी कटेंगे , कुशीनगर में मंत्री राजेश्वर सिंह का सनसनीखेज दावा
गाजा में भूखमरी: 5 रुपये का पार्ले-जी 2400 रुपये में बिका!
बोर्ड परीक्षा में सामूहिक नकल! शिक्षक खुलेआम लिख रहे कॉपियों में उत्तर, मचा हड़कंप
थरूर और उनके पत्रकार बेटे का न्यूयॉर्क में आमना-सामना: ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल-जवाब!
सहारनपुर में टला बड़ा हादसा: सेना के अपाचे हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग
शिलांग: सोनम रघुवंशी कहाँ गुम हो गई? सन्नाटे में डूबे पहाड़, तेज़ बारिश और जारी तलाशी अभियान
अरुणाचल प्रदेश में भारत-म्यांमार सीमा पर तनाव, सुरक्षाबलों का मुंहतोड़ जवाब!
महिला वेटर पर फेंके पैसे, मालिक ने सिखाया ऐसा सबक, तालियां बजा उठी भीड़
30 सालों में हज यात्रियों की संख्या में भारी गिरावट, क्या हैं असली कारण?
गाजा में तबाही: 5 रुपये का पारले-जी बिस्कुट 2300 रुपये में क्यों?