गोरखपुर के बक्शीपुर इलाके में अतिक्रमण हटाने के खिलाफ व्यापारियों में भारी आक्रोश है। व्यापारियों ने लगातार दूसरे दिन जिला प्रशासन और नगर निगम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
बुधवार सुबह से ही व्यापारियों ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को अराजकता बताते हुए दुकानें बंद कर दीं और बक्शीपुर बाजार को भी बंद कर दिया। यह कार्रवाई कथित तौर पर विरासत गलियारे के नाम पर की जा रही है।
मंगलवार को अतिक्रमण हटाने के दौरान प्रवर्तन दल द्वारा एक व्यापारी के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई थी, जिसके बाद व्यापारियों ने एकजुट होकर नगर निगम का घेराव किया था। घटना के दूसरे दिन भी व्यापारियों का गुस्सा शांत नहीं हुआ है।
व्यापारियों का कहना है कि जिला प्रशासन, नगर निगम, गोरखपुर विकास प्राधिकरण और लोक निर्माण विभाग अतिक्रमण हटाने के नाम पर उनकी वर्षों पुरानी दुकानों को तोड़ रहे हैं।
गुस्साये व्यापारियों ने बुधवार सुबह से एकजुट होकर प्रदर्शन और नारेबाजी की। उन्होंने जिला प्रशासन और नगर निगम के खिलाफ नारे लगाए। बक्शीपुर में व्यापारियों के आक्रोश के बीच तनाव का माहौल बना हुआ है।
व्यापारियों ने सवाल उठाया कि बाजार बंद होने के दिन प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई क्यों की गई?
पीड़ित व्यापारी वैभव तिवारी ने बताया कि जब वे दुकान के सामने खड़े थे, तभी नगर निगम की टीम आई और बिना कुछ कहे उन्हें लाठी से पीटने लगी। उनके हाथ और पीठ पर गंभीर चोटें आई हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने न तो कोई अतिक्रमण किया था और न ही कोई अवैध गतिविधि की थी।
घटना से आक्रोशित व्यापारियों ने बुधवार सुबह से ही बक्शीपुर क्षेत्र की सभी दुकानें बंद कर दीं और प्रदर्शन शुरू कर दिया। सैकड़ों व्यापारी नगर निगम कार्यालय पहुंचे और जमकर नारेबाजी की।
व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि अगर दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई, तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।
बक्शीपुर के बाजार में सन्नाटा पसरा हुआ है और लोगों में रोष स्पष्ट नजर आ रहा है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि अतिक्रमण हटाओ अभियान सही है, लेकिन उसके नाम पर निर्दोषों पर लाठीचार्ज सरासर गलत और असंवैधानिक है।
*गोरखपुर में विरासत गलियारे के नाम पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के खिलाफ व्यापारियों में दूसरे दिन भी जबरदस्त गुस्सा, देखिये मामले पर बक्शीपुर के व्यापारी का बयान@diggorakhpur @CMOfficeUP @UPGovt pic.twitter.com/kIBGfo7bUu
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) June 4, 2025
बाप की पहली गेंद पर बेटे का तूफानी छक्का! क्रिकेट फैंस हुए दीवाने, वीडियो वायरल
यूक्रेन और रूस के बीच शांति वार्ता की तारीख तय, 23 जुलाई को तुर्की में होगी महत्वपूर्ण बैठक
AI से पूछो - मैंने हाथ में क्या पकड़ा है? जवाब सुनकर हिल जाएगा दिमाग!
सिर्फ गोली मारने की इजाजत: पाकिस्तान में हॉरर किलिंग का खौफनाक मंजर, वीडियो वायरल
बॉम्बे हाई कोर्ट का चौंकाने वाला फैसला: मुंबई ट्रेन बम विस्फोट मामले में सभी आरोपी बरी!
क्या धर्मांतरण अल्लाह का हुक्म है? कुरान और इस्लामिक विद्वानों का स्पष्ट जवाब
जगदीप धनखड़ का इस्तीफा, अब कौन बनेगा देश का अगला उपराष्ट्रपति? चुनावी प्रक्रिया जानिए
मुंबई में इंसानियत शर्मसार! पिटबुल ने मासूम को डराया, युवक हंसता रहा
भारत का अगला उपराष्ट्रपति कौन? राजनाथ, नीतीश या थरूर, सोशल मीडिया पर नामों की अटकलें!
मुझे सिर्फ़ गोली मार सकते हैं : परिवार द्वारा हत्या से पहले पाकिस्तानी महिला के आखिरी शब्द