अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की हालिया रिपोर्ट ने भारत की आर्थिक शक्ति को लेकर उत्साह बढ़ाया है। IMF के अनुसार, भारत 4.19 ट्रिलियन डॉलर की GDP के साथ जापान को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। यह आंकड़ा IMF की अप्रैल 2025 में जारी वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक रिपोर्ट में जताया गया था, जो अब सच हो चुका है।
IMF ने 2025-2030 की अपनी इकोनॉमी रिपोर्ट में भारत की अर्थव्यवस्था को तेजी से बढ़ने वाला बताया है। अनुमान है कि 2030 तक भारत तीसरी नहीं, बल्कि दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बन जाएगा।
2025 में टॉप 10 इकोनॉमी:
Bloomberg और Global Times के अनुसार, भारत 2025 से 2030 के बीच अमेरिका और चीन के साथ मिलकर दुनिया की तीन सबसे बड़ी ग्रोथ इंजन अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होगा। अगर यह गति बनी रही, तो भारत जल्द ही अमेरिका को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। IMF की रिपोर्ट के अनुसार, चीन पहली और अमेरिका तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगी।
IMF की इस रिपोर्ट से यह स्पष्ट है कि भारत का वैश्विक प्रभाव बढ़ रहा है और नई अर्थव्यवस्थाएं पुरानी वैश्विक व्यवस्था को चुनौती दे रही हैं।
हालांकि भारत की इस आर्थिक तरक्की पर गर्व करना स्वाभाविक है, लेकिन GDP ही देश की समग्र प्रगति का एकमात्र पैमाना नहीं है। विशेषज्ञ मानते हैं कि GDP आर्थिक उत्पादन का माप है, लेकिन यह देश में गरीबी, शिक्षा, स्वास्थ्य, लैंगिक असमानता और जीवन की गुणवत्ता को नहीं दर्शाता है। भारत में अभी भी ग्रामीण इलाकों में बुनियादी सुविधाओं की कमी है, और महिलाओं का अवैतनिक श्रम बहुत बड़ी भूमिका निभाता है, जिसे GDP में शामिल नहीं किया जाता।
#GTGraphic: China🇨🇳, India🇮🇳, and the US🇺🇸 are projected to be the top global growth engines from 2025 to 2030, according to Bloomberg calculations based on IMF data.#FactsMatter @_ValiantPanda_ pic.twitter.com/ScTVKL0Lc5
— Global Times (@globaltimesnews) June 3, 2025
पीएम मोदी ने लगाया सिंदूर का पौधा , विपक्ष ने बताया राजनीतिक चाल
गड्ढे से निकलते ही हाथी के बच्चे ने JCB को सूंड से छुआ, जीता सबका दिल!
लालू यादव से सीखो बच्चों की चिंता करना: प्रशांत किशोर का तंज
मेरठ में पत्नी ने पति को प्रेमिका संग रंगे हाथों पकड़ा, जमकर हुई धुनाई!
चिनाब ब्रिज का उद्घाटन, वंदे भारत को हरी झंडी: पीएम मोदी ने दी जम्मू-कश्मीर को बड़ी सौगात
शिमला समझौता मृत दस्तावेज , नियंत्रण रेखा अब सिर्फ युद्धविराम रेखा: पाक रक्षा मंत्री
थरूर का पाकिस्तान पर करारा प्रहार: हिलेरी क्लिंटन की चेतावनी याद दिलाई, 14 साल पुरानी बेइज्जती भी गिनाई
जींस में आग लगाकर फायरमैन बना लड़का, स्टंट पड़ा महंगा
महिला वेटर पर फेंके पैसे, मालिक ने सिखाया ऐसा सबक, तालियां बजा उठी भीड़
सिंदूर का पौधा: PM मोदी ने पर्यावरण दिवस पर अपने आवास पर लगाया, जानिए इसके फायदे!