IPL 2025: विराट कोहली की आरसीबी जीती, 18 साल का सूखा खत्म!
News Image

विराट कोहली की टीम आरसीबी ने आईपीएल 2025 में शानदार जीत दर्ज की है। 18 सालों के लंबे इंतजार के बाद आरसीबी ने आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की।

मैच जीतने के बाद विराट कोहली बेहद भावुक हो गए। उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा खुशी से झूम उठीं और उन्होंने भावुक विराट को संभाला।

विराट के प्रशंसक हर तरफ जश्न मना रहे हैं। बॉलीवुड से लेकर टीवी तक, सभी आरसीबी को जीत की बधाई दे रहे हैं।

अभिनेता रणवीर सिंह ने विराट की एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, यही सब कुछ है। रश्मिका मंदाना ने लिखा, जीत की खुशबू आ रही है। अल्लू अर्जुन ने लिखा, इंतजार खत्म हुआ। Ee Sala Cup Namde. हम 18 साल से इसका इंतजार कर रहे थे। बहुत बड़ा। बधाई हो आरसीबी।

अनन्या पांडे, ईशान खट्टर और भूमि पेडनेकर ने भी आरसीबी को जीत की बधाई दी।

अभिनेता सोनू सूद ने आरसीबी की जीत का जश्न मनाते हुए कई फोटोज शेयर की और लिखा, आरसीबी। मेहनत का फल मीठा होता है। फाइनली विराट भाई और टीम। बहुत बधाई हो। पंजाब का टफ लक, दिल और मेहनत से खेले। दोनों साइड को रिस्पेक्ट।

स्मृति ईरानी ने भी आरसीबी को बधाई देते हुए लिखा, Ee Sala Cup Namde अब सपना नहीं रहा। बेंगलुरु ये आपकी रात है। इसने सालों के मीम, हार्टब्रेक और उम्मीदें ली। ये उन फैन के लिए है जिन्होंने कभी उम्मीदें नहीं छोड़ी। बधाई हो आरसीबी और विराट कोहली को।

एल्विश यादव ने लिखा, आरसीबी बधाई हो। फाइनली पहली आईपीएल ट्रॉफी। विराट के लिए बहुत खुश हूं।

अभिनेता नकुल मेहता ने लिखा, बेंगलुरु कल बंद रहने वाला है। चक दे फट्टे।

आरसीबी की जीत के बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिनमें वे एक दूसरे को गले लगाते हुए नजर आ रहे हैं।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

अगले 12 घंटे: भारी बारिश, 50 किमी/घंटा की गति से हवाएं, IMD का अलर्ट

Story 1

दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब पुल पर पीएम मोदी ने लहराया तिरंगा, चीन-पाकिस्तान को दिया करारा जवाब

Story 1

मेरठ में पत्नी ने रंगे हाथों पकड़ा प्रेमी संग पति, मचा हंगामा!

Story 1

शिलांग में इंदौर के नवविवाहित जोड़े के साथ क्या हुआ? रहस्य गहराता गया

Story 1

भारत: धर्मनिरपेक्षता का सम्मान, बकरीद पर इमाम इलियासी का संदेश

Story 1

मुजफ्फरपुर रेप पीड़िता के परिजनों से बदसलूकी! मंत्री ने खिलाई बेटा कसम ? तेजस्वी ने जारी किया वीडियो

Story 1

भारत में 5 रुपये का Parle-G, गाजा में 2400 रुपये में कैसे?

Story 1

परिवार के लिए मेहनत करने गया था, आतंकियों ने उस आदिल को भी मार दिया : पाकिस्तान पर जमकर बरसे PM मोदी

Story 1

वायरल वीडियो: बाड़े से बाहर आते दरियाई घोड़े को गार्ड ने मारे थप्पड़, पर्यटकों की बचाई जान!

Story 1

वोट दे बिहारी, नौकरी ले बाहरी? बिहार में डोमिसाइल नीति को लेकर छात्रों का उग्र आंदोलन!