कांग्रेस सांसद राहुल गांधी मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दौरे पर एक नए विवाद में फंस गए हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में, राहुल गांधी ने अपनी दादी और पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत इंदिरा गांधी की तस्वीर पर जूते पहने हुए पुष्पांजलि अर्पित की।
सोशल मीडिया पर राहुल गांधी का जूते पहनकर इंदिरा गांधी की तस्वीर पर फूल चढ़ाते हुए वीडियो वायरल हो रहा है।
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधा और इसे इटली की संस्कृति बताया। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि राहुल गांधी का यह कृत्य हमारे संस्कारों के विरुद्ध है। उन्होंने कहा, राहुल गांधी का घमंड तो देखो, खुद अपने पूर्वज को जूते पहनकर और फूल फेंककर पुष्पांजलि अर्पित कर रहे हैं।
सीएम मोहन यादव ने कहा, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज हमारे राज्य में आए हैं, उन्हें आना चाहिए, यह लोकतंत्र है, सभी को कहीं भी जाने का अधिकार है। लेकिन उन्होंने अपनी दादी को जिस तरह से जूते पहने हुए पुष्पांजलि अर्पित की, वह मुझे ठीक नहीं लगा।
मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा कि राहुल गांधी भोपाल में पॉलिटिकल टूरिज्म के लिए आए हैं। उन्होंने कहा, उन्हें हिंदुस्तान की संस्कृति और हमारी सनातन परंपरा नहीं मालूम है। नेता प्रतिपक्ष ने अपनी दादीजी को पुष्पांजलि अर्पित करते समय जूते तक नहीं उतारे; यह संस्कारों के विरुद्ध है...
सारंग ने कहा, हमारे यहां हर महापुरुषों को पुष्पांजलि अर्पित करते समय जूते उतारे जाते हैं लेकिन इटली के संस्कार में पले राहुल गांधी ने सिर्फ जूते पहनकर पुष्पांजलि नहीं की, बल्कि इंदिरा गांधी की तस्वीर की ओर पुष्प फेंके। यह इंदिरा गांधी का अपमान है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को भोपाल छोड़ने से पहले सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। इटली की यह संस्कृति यहां नहीं चलेगी।
मध्य प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी ने जूते पहने हुए फूल फेंककर जिस तरह से अपनी दादी इंदिरा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की, इससे उनकी सोच और संस्कारों का पता चलता है। उन्होंने कहा, राहुल गांधी के मन में अपने पूर्वजों के लिए ही श्रद्धा नहीं है। कांग्रेस ऐसे व्यक्ति को प्रधानमंत्री बनाने के सपने देख रही है जिसको भारत की संस्कृति के विषय में ही मालूम नहीं है।
*राहुल गांधी का घमण्ड तो देखो,
— BJP Madhya Pradesh (@BJP4MP) June 3, 2025
खुद अपने पूर्वज को जूते पहनकर और फूल फेंककर पुष्पांजलि अर्पित कर रहे। pic.twitter.com/baDzVV6N8L
भगोड़े विजय माल्या को SBI का न्योता: भारत आ जाइए, साथ मिलकर सेलिब्रेट करेंगे!
हूथियों से जंग: 12,000 करोड़ स्वाहा, फिर भी अमेरिका बेबस!
IPL 2025: क्या यह घमंड है? फाइनल जीत के बाद RCB ने पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर को किया ट्रोल
सहवाग की IPL टीम ऑफ द टूर्नामेंट: जायसवाल, गिल और राहुल नहीं, इन खिलाड़ियों को मिली जगह!
चिन्नास्वामी भगदड़: RCB देगा मृतकों के परिवारों को 10 लाख का मुआवजा
जेलेंस्की का खुलासा: रूस ने दिया अल्टीमेटम, समझौता नहीं!
गड्ढे से निकलते ही हाथी के बच्चे ने JCB को सूंड से छुआ, जीता सबका दिल!
ड्रम हटाते ही दिखा खौफनाक नज़ारा: एक घर से निकले 100 सांप!
रिवाल्वर की नोक पर दूल्हे से लूटी 14.5 लाख की नोटों की माला, शादी की खुशियां लूट में बदली
दिल्ली बनेगी जाममुक्त: सराय काले खां से आईजीआई एयरपोर्ट तक टनल, केंद्र ने दी 24,000 करोड़ की परियोजना