कराची जेल में दीवार तोड़कर भागे 200 कैदी, हथियारों समेत फरार
News Image

कराची में सोमवार देर रात मलीर जेल में एक बड़ी घटना सामने आई है। जेल की दीवार तोड़कर लगभग 200 कैदी फरार हो गए हैं।

लगातार भूकंप के झटकों से मलीर जेल की एक दीवार कमजोर हो गई थी, जिसे ढहाकर कैदी भागने में सफल रहे। फरार कैदियों में आतंकियों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है।

घटना के बाद कराची शहर में हाई अलर्ट कर दिया गया है। शहर में ट्रैफिक रोक दिया गया है और कैदियों की धरपकड़ शुरू कर दी गई है।

भागते समय कैदी सुरक्षाकर्मियों की बंदूकें भी ले गए। इस दौरान कैदी और पुलिस के बीच गोलीबारी भी हुई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई।

देर रात तक 71 कैदियों को फिर से गिरफ्तार कर लिया गया है।

सिंध के जेल मंत्री अली हसन ने मलीर जेल से कैदियों के भागने की घटना पर अधिकारियों से जानकारी ली है। उन्होंने जेल महानिरीक्षक और उप महानिरीक्षक से इस बारे में बात की है। उन्होंने इलाके की घेराबंदी करने के निर्देश दिए हैं।

जेल मंत्री ने कहा कि फरार कैदियों को हर हाल में पकड़ा जाएगा और घटना में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की पहचान की जाएगी।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

RCB की ऐतिहासिक जीत: फाइनल में क्रुणाल का धमाका, कोहली और पाटीदार का झिंगाट डांस!

Story 1

देखो, 18 साल वेट किया और तुम...? RCB की जीत पर दिल्ली पुलिस का मजेदार पोस्ट वायरल!

Story 1

चिनाब पर बना यह पुल है जन्नत का दरवाजा , ड्रोन वीडियो देख दंग रह जाएंगे!

Story 1

आईपीएल स्टार वैभव सूर्यवंशी को महंगी पड़ी इनाम में मिली कार, भरना पड़ सकता है भारी जुर्माना

Story 1

आरसीबी की जीत के जश्न में मातम! भगदड़ में कई मौतें, डिप्टी सीएम ने बताई वजह

Story 1

IPL 2025: RCB की ऐतिहासिक जीत पर आनंद महिंद्रा ने सराहा विराट का अटूट विश्वास

Story 1

IPL 2025 का सबसे शानदार कैच! इस खिलाड़ी को मिला 10 लाख का इनाम

Story 1

रिवाल्वर की नोक पर दूल्हे से लूटी 14.5 लाख की नोटों की माला, शादी की खुशियां लूट में बदली

Story 1

तेज रफ्तार कार से गुटखा थूकना पड़ा भारी, पलटी गाड़ी; 1 की मौत, 2 घायल

Story 1

RCB की जीत से पहले प्रेमानंद जी महाराज ने विराट-अनुष्का को दिया था खास मंत्र!