सोने से जगमगाई अयोध्या नगरी, राम दरबार प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य शुभारंभ
News Image

अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर अब सोने की चमक से जगमगा रहा है। मंदिर के गुंबद पर सोने की परत चढ़ाने से इसकी सुंदरता कई गुना बढ़ गई है और दूर से ही मंदिर चमकता हुआ दिखाई दे रहा है।

आज से राम दरबार समेत 8 मंदिरों के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ हो गया है जिसकी तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं। राम मंदिर परिसर में राम दरबार समेत परकोटे के मंदिरों की प्राण प्रतिष्ठा का महोत्सव आज सुबह 6:30 बजे धार्मिक अनुष्ठानों के साथ शुरू हो गया।

कल प्रायश्चित पूजन के साथ कलश यात्रा का भव्य आगाज हुआ था। आज गणेश पूजन के साथ राम दरबार के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की शुरुआत हुई जिसमें देशभर के 101 वैदिक विद्वान इन अनुष्ठानों को संपन्न करा रहे हैं। काशी के प्रकांड विद्वान जयप्रकाश मुख्य आचार्य हैं।

गणेश पूजन के साथ देश के कल्याण की मनोकामना का संकल्प लिया गया। आज पुण्यार्जन, दुर्गा पूजन, नांदी श्राद्ध और पंचांग कर्म के साथ अग्नि की स्थापना की जाएगी। सभी मूर्तियों का आज जलाधिवास होगा।

4 जून को नवग्रह की स्थापना होगी और मूर्तियों का औसाधिवास तथा शय्याधीवास कराया जाएगा। चारों वेदों के विद्वान वेद मंत्रों का पारायण, शांति पौष्टिक करेंगे और प्रधान हवन का आयोजन होगा। इन तीन दिनों में 1975 मंत्रों के साथ अग्नि देवता को आहुति दी जाएगी। इसके साथ ही रामरक्षा स्तोत्र, हनुमान चालीसा और भजनों का पाठ भी किया जाएगा जो 3 और 4 जून को सुबह 6:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक चलेगा।

5 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा का सबसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम सुबह 11 बजकर 25 मिनट पर होगा। इसी दिन दोपहर 1 बजे भगवान का भोग और आरती होगी। 5 जून को ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन भी है।

राम मंदिर के पहले तल पर राजा राम का भव्य दरबार होगा। इस दरबार में भगवान राम के साथ उनके अनुज लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, माता जानकी और सेवक हनुमान विराजित होंगे। परकोटा के दक्षिणी पश्चिमी कोने में शेषावतार प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा होगी।

राजा राम के साथ सात उप-मंदिरों में भी मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इसमें परकोटा के ईशान कोण पर शिवलिंग, अग्नि कोण में प्रथम पूज्य श्रीगणेश, दक्षिणी भुजा के मध्य में महाबली हनुमान, नैरित्र कोण में देवता सूर्य, वायव्य कोण में माँ भगवती, उत्तरी भुजा के मध्य में अन्नपूर्णा माता के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा शामिल है। कुल मिलाकर राम मंदिर परिसर में राम दरबार समेत परकोटे के 6 मंदिर और शेषावतार मंदिर यानी कुल 8 मंदिरों की स्थापना होगी।

5 जून को होने वाली भगवान राजा राम की प्राण प्रतिष्ठा को देखने के लिए देशभर से लोग अयोध्या पहुँच रहे हैं। ऐसे में राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने श्रद्धालुओं से विशेष अपील की है कि फ़िलहाल अयोध्या न आएं। उन्होंने कहा है कि प्राण प्रतिष्ठा के लिए किसी को निमंत्रण नहीं दिया गया है। केवल वही लोग दर्शन के लिए आएँ जिन्हें वास्तव में रामलला के दर्शन करने की आवश्यकता हो।

सोमवार को सरयू तट से एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई जिसमें प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के मुख्य यजमान डॉ. अनिल मिश्र ने माँ सरयू की पूजा-अर्चना और अभिषेक किया। इसके बाद 350 से ज़्यादा महिलाएँ सिर पर कलश रखकर सरयू के घाट से जल लेकर राम मंदिर के लिए जय श्रीराम के जयकारे लगाते हुए निकलीं।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

9 साल पहले छीना था खिताब, इस बार RCB को दिलाई ट्रॉफी, विलेन से हीरो बना भुवनेश्वर कुमार

Story 1

आरसीबी की जीत का जश्न मातम में बदला: भगदड़ में 7 की मौत, बेकाबू थे फैंस

Story 1

चिन्नास्वामी स्टेडियम भगदड़: 35 हजार की क्षमता, 3 लाख पहुंचे, सीएम सिद्धारमैया का बड़ा बयान

Story 1

चिनाब पर बना यह पुल है जन्नत का दरवाजा , ड्रोन वीडियो देख दंग रह जाएंगे!

Story 1

बेंगलुरु भगदड़: RCB का शोक संदेश और सीएम सिद्धारमैया का बयान

Story 1

आरसीबी की जीत के जश्न में चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़, तीन की मौत की आशंका

Story 1

RCB जश्न में 11 मौतों का जिम्मेदार कौन? पुलिस ने किया था मना, फिर भी कांग्रेस ने क्यों करवाया कार्यक्रम?

Story 1

खौफनाक जश्न: RCB की जीत पर मची भगदड़, 11 प्रशंसकों की मौत, टीम ने जताया शोक

Story 1

बिलावल भुट्टो के भारत में मुसलमान शैतान वाले बयान की UN में उड़ी धज्जियां

Story 1

आईपीएल फाइनल के बाद बद्रीनाथ हाईवे पर बवाल, तलवारें लेकर दौड़े सिख श्रद्धालु