रिंकू सिंह संग सगाई के बाद प्रिया सरोज का पहला पोस्ट: हाशिए पर खड़े समुदायों के लिए कल्याण
News Image

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज रिंकू सिंह और उत्तर प्रदेश की मछलीशहर सीट से सपा सांसद प्रिया सरोज जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

दोनों की सगाई 8 जून को लखनऊ के एक फाइव स्टार होटल में होगी, जबकि शादी 18 नवंबर 2025 को वाराणसी के ताज होटल में आयोजित की जाएगी।

शादी और सगाई की तारीखों की घोषणा ऐसे समय में की गई जब प्रिया अंडमान और कोलकाता के दौरे पर थीं। इसके बाद उनकी पहली प्रतिक्रिया सामने आई है।

सगाई की तारीखों के ऐलान के बाद प्रिया सरोज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, सामाजिक न्याय और अधिकारिता पर स्थायी समिति के एक मीटिंग के सिलसिले में अंडमान और कोलकाता का क्षेत्रीय दौरा। यह समानता, समावेशन और सबसे अधिक हाशिए पर पड़े समुदायों के लिए समय पर कल्याण प्रदान करने के प्रति हमारी प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है।

उन्होंने आगे लिखा कि यह 6 दिवसीय दौरा समस्याओं को समझने और जमीनी समाधान तलाशने की दिशा में एक सार्थक प्रयास रहा है। प्रिया एक युवा सांसद हैं और अपनी बातों को सरकार के खिलाफ खुलकर रखती हैं।

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी की बात इस साल जनवरी में ही तय हो गई थी। दोनों परिवारों ने इस खुशखबरी को शेयर करते हुए बताया था कि दोनों एक दूसरे को पसंद करते हैं और शादी करना चाहते हैं।

इस शादी में कई बड़े राजनेता, फिल्मी सितारे और उद्योगपति शिरकत करेंगे, जिससे यह आयोजन सुर्खियों में रहेगा। सूत्रों के अनुसार, शादी पारंपरिक रीति-रिवाज से होगी।

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की पहली मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। इसके बाद से ही दोनों के बीच दोस्ती हुई और कुछ समय बाद ये दोस्ती प्यार में बदल गई।

26 साल की प्रिया सरोज उत्तर प्रदेश के मछलीशहर से सांसद हैं। उनका जन्म वाराणसी में हुआ है, यही कारण है कि शादी भी पूरी रीति-रिवाज के साथ वाराणसी में ही कराई जाएगी।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

इतनी गोलियां मारूंगी कि... बेटी ने पिता से बदसलूकी करने वाले पेट्रोल पंप कर्मचारी पर तान दी रिवॉल्वर!

Story 1

कनाडा में पीएम मोदी के दौरे का विरोध क्यों? क्या सुधरेंगे भारत-कनाडा रिश्ते?

Story 1

नेतन्याहू की चेतावनी: ईरान के परमाणु बम होते तो क्या होता?

Story 1

उदास चेहरे, नम आंखें: रूपाणी को अंतिम विदाई देते हुए फूट-फूट कर रोईं पत्नी अंजलि

Story 1

रैपिडो ड्राइवर का शर्मनाक कृत्य: महिला को थप्पड़ मारा, वीडियो वायरल!

Story 1

अंधेर नगरी: कंगाल पाकिस्तान चला ईरान की मदद करने, इजरायल पर परमाणु हमले की धमकी!

Story 1

5 गेंद, 5 विकेट: दिग्वेश राठी की तूफानी गेंदबाजी का वायरल वीडियो!

Story 1

ईरान में लाइव न्यूज़ के दौरान इजरायल का हमला; स्टूडियो में मची अफरातफरी, सामने आया खौफनाक वीडियो

Story 1

पुणे-दौंड ट्रेन में आग: शौचालय में बीड़ी पीने से मची अफरातफरी

Story 1

खुफिया एजेंसी MI6 को पहली बार मिली महिला चीफ, कौन हैं ब्लेज़ मेट्रेवेली?