एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स मंदिर की रेलिंग पर बच्चों की स्लाइड समझकर फिसल रहा है, मानो जीवन का आनंद ले रहा हो। वीडियो के अंत में पता चलता है कि वो एक खाई के किनारे बनी रेलिंग पर फिसल रहा था।
वीडियो देखने वालों की सांसें थम गईं, और लोग कहने लगे कि ये तो सीधा यमराज के पास टिकट बुक कर रहा है। एक गलत कदम और सीधे स्वर्ग की सैर पर निकल जाएंगे।
वीडियो में एक मंदिर दिखता है, जिसकी तंग सीढ़ियां एक तरफ चट्टान से चिपकी हैं और दूसरी तरफ सीधी खाई है। एक गलत कदम और आप सीधे स्वर्ग की सैर पर निकल जाएंगे।
लेकिन इन चचा को न डर है, न खौफ। वो बड़े आराम से रेलिंग पर बैठते हैं, पैर हवा में लटकाते हैं, और फिर बच्चों की स्लाइड की तरह फिसलते हुए नीचे की ओर रवाना हो जाते हैं। बस फर्क इतना है कि बच्चों की स्लाइड पर फिसलने से मुस्कुराहट मिलती है, और यहाँ फिसलने से ऊपर जाने का टिकट।
इस वीडियो को देखने के बाद लोगों की हंसी थम नहीं रही है। लोग वीडियो पर कमेंट करते हुए बोल रहे हैं कि, ये क्या, भाई ने जिंदगी से रिटायरमेंट लेने का प्लान बना लिया है क्या?
यह वीडियो X पर @RealTofanOjha ने शेयर किया, जिसे अब तक लाखों बार देखा जा चुका है।
कुछ ने लाइक किया, कुछ ने दुआएं मांगीं कि भाई सलामत रहे। लेकिन सवाल ये है कि क्या चंद लाइक्स और व्यूज की खातिर अपनी जान को हलवा समझ लेना ठीक है?
मंदिर जैसी जगह, जहां लोग मन की शांति और भगवान का आशीर्वाद लेने जाते हैं, वहां इस तरह का स्टंट करना न सिर्फ बेतुका है, बल्कि किसी दिन बड़े हादसे को दावत भी दे सकता है। सोचिए, अगर रेलिंग टूट गई या पैर फिसल गया, तो? फिर तो अंकल का सीधे परलोक में लाइव स्ट्रीमिंग शुरू हो जाएगा।
X पर यूजर्स ने इस वीडियो को देखकर खूब मजे लिए। एक ने लिखा, ये तो भगवान से मिलने का बायपास रूट ढूंढ लिया। दूसरे ने चुटकी लेते हुए लिखा, लगता है भाई ने जिंदगी की सारी EMI चुका दी, अब सीधे फाइनल डेस्टिनेशन। तीसरे ने तो हद ही कर दी, भाई, तू जिंदगी से ऊब गया है क्या? इतनी जल्दी क्या है?
हँसी-मजाक के बीच एक बात साफ है - यमराज की आंखों में धूल झोंकना... इसी को कहते हैं बिना टिकट ऊपर जाना।
यमराज की आंखों में धूल झोंकना..... इसी को कहते हैं बिना टिकट ऊपर जाना तय है 🔥😂 pic.twitter.com/4BeQLJBDG8
— Toofan Ojha (@RealTofanOjha) May 31, 2025
संजय राउत का बड़ा दावा: अगर मैं सच्चाई बोलने की कोशिश करता हूँ तो...
बकरीद पर विवाद: कभी पानी, कभी रंग, सांस तो लेने दो... - आदित्य ठाकरे का तीखा बयान
समुद्र में मिली प्रलय की मछली , मछुआरे भी रह गए दंग!
IPL 2025: विराट कोहली की आरसीबी जीती, 18 साल का सूखा खत्म!
अयोध्या में सनसनी: युवक के छह टुकड़े कर घर में फेंका शव
सेना का मकान तोड़ने वाला दस्ता! पारिवारिक ज़मीन विवाद में फौजियों ने गेट उखाड़ा, वीडियो वायरल
आज बेंगलुरु में आरसीबी की विक्ट्री परेड, जानिए समय और प्रसारण की जानकारी!
हरियाणा के युवा घर बैठे कमाएं ₹10,000 रोजाना! नायब सैनी सरकार की नई होम स्टे योजना
अनुष्का का अनदेखा रूप: RCB की जीत पर विराट को लगाया गले, बह निकले आंसू
पहली नज़र का प्यार नहीं था विराट-अनुष्का का रिश्ता, ब्रेकअप के बाद ऐसे हुई शादी!