आईपीएल 2025: सदमे में मुंबई, आंसुओं के साथ रोहित-बुमराह की विदाई, टूटे दिल से हार्दिक ने कही ये बात
News Image

आईपीएल 2025 के क्वालिफायर-2 में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में जगह बनाई। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पंजाब ने 204 रन के लक्ष्य को हासिल करके इतिहास रचा।

अहमदाबाद में एक तरफ श्रेयस अय्यर की टीम जीत का जश्न मना रही थी, तो दूसरी ओर मुंबई इंडियंस का खेमा सदमे में था। कुछ खिलाड़ियों के आंसू निकल रहे थे, तो कुछ खुशी में उछल रहे थे।

बारिश से प्रभावित मैच में मुंबई ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 203 रन बनाए। पंजाब ने 19 ओवरों में 5 विकेट पर 207 रन बनाकर मैच जीत लिया। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 41 गेंद पर नाबाद 87 रन ठोके। उनके साथ क्रीज पर नाबाद रहे मार्कस स्टोइनिस ने भी जोरदार जश्न मनाया।

पंजाब के डग आउट में कोच रिकी पोंटिंग के साथ सभी खिलाड़ी खुशी में उछल रहे थे। टीम की सह-मालकिन प्रीति जिंटा ने कप्तान अय्यर को गले लगा लिया।

मुंबई इंडियंस का खेमा हैरान था। आईपीएल इतिहास में पहली बार किसी टीम ने उनके खिलाफ 200 या उससे अधिक रन के लक्ष्य को हासिल किया था। इससे पहले 18 बार मुंबई की टीम इतने स्कोर के बाद नहीं हारी थी। पंजाब के मैच जीतते ही कप्तान हार्दिक पांड्या सदमे में जमीन पर बैठ गए।

डगआउट में रोहित शर्मा अपने आंसुओं को छिपाते हुए नजर आए और अनुभवी जसप्रीत बुमराह के साथ सूर्यकुमार यादव के चेहरे पर दुख दिख रहा था। बुमराह तो तेज गेंदबाज अश्विन कुमार को शांत करते नजर आए।

यह हार्दिक के लिए एक कठिन क्षण था। उन्होंने मैच के बाद स्वीकार किया कि वह कप्तान के रूप में और अधिक कर सकते थे। उन्होंने हार की ज़िम्मेदारी ली और विपक्षी कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ की।

हार्दिक ने कहा, श्रेयस ने जिस तरह से बल्लेबाजी की, उन्होंने अपने मौके का फायदा उठाया और वास्तव में अच्छा खेला। यह एक बराबर स्कोर था, लेकिन गेंदबाजी इकाई से वास्तव में शानदार प्रदर्शन की आवश्यकता थी। पंजाब की टीम वास्तव में शांत होकर खेल रही थी और उन्होंने हमें दबाव में डाल दिया। हम जिस तरह से चाहते थे, वैसा प्रदर्शन नहीं कर पाए।

अहमदाबाद का स्टेडियम मुंबई इंडियंस के लिए अब तक लकी साबित नहीं हुआ है। टीम यहां लगातार छठे मुकाबले में हारी है। उसे इस मैदान पर पिछली जीत 2014 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मिली थी।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

RCB की जीत पर दिल्ली पुलिस का तंज, यूजर्स ने किया पलटवार!

Story 1

RCB जीती, पर आखिरी 4 गेंदों के धुआंधार छक्कों से हिला देने वाला वो कौन था?

Story 1

शशांक सिंह की तूफानी फिफ्टी भी पंजाब किंग्स को जीत न दिला सकी, हार के बाद हुए भावुक

Story 1

प्रलय की मछली: तमिलनाडु में दुर्लभ ओरफिश मिलने से सोशल मीडिया पर डर का माहौल!

Story 1

अहमदाबाद में बारबाडोस वाले SKY बने फिल साल्ट, कैच से पलटा मैच!

Story 1

ब्लॉक डील के बाद टाटा टेक का शेयर धड़ाम! एक्सपर्ट की राय - खरीदें, बेचें या होल्ड करें?

Story 1

आरसीबी की जीत के जश्न में मातम! भगदड़ में कई मौतें, डिप्टी सीएम ने बताई वजह

Story 1

समुद्र में मिली प्रलय की मछली , मछुआरे भी रह गए दंग!

Story 1

साई सुदर्शन ने जीती ऑरेंज कैप, प्रसिद्ध कृष्णा बने पर्पल कैप के हकदार!

Story 1

रांची की प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शोभा चक्रवर्ती का 85 वर्ष की आयु में निधन