रायपुर से दिल्ली आ रही इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E 6313 शनिवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान तेज धूल भरी आंधी के कारण खतरे में पड़ गई।
विमान जब रनवे पर उतरने ही वाला था, तभी अचानक 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी आ गई। खराब मौसम और कम विजिबिलिटी के कारण पायलट को लैंडिंग रद्द करनी पड़ी।
लैंडिंग के ठीक पहले, जब विमान जमीन से कुछ मीटर ऊपर था, पायलट ने यात्रियों को बताया कि मौसम अनुकूल नहीं है। हवा की गति बहुत तेज है, इसलिए उन्हें वापस उड़ान भरने का फैसला करना पड़ा।
पायलट ने विमान को सुरक्षित ऊंचाई पर ले जाकर एयरपोर्ट के कई चक्कर लगाए ताकि मौसम थोड़ा साफ हो सके। यात्रियों को इस दौरान घबराहट हुई, लेकिन पायलट ने स्थिति को नियंत्रण में बताते हुए उन्हें आश्वस्त किया।
फ्लाइट क्रू और पायलट की सूझबूझ की सभी प्रशंसा कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में जबरन लैंडिंग की कोशिश करने से बड़ा हादसा हो सकता था।
कुछ समय बाद, जब मौसम थोड़ा सामान्य हुआ, तो पायलट ने विमान को सुरक्षित रूप से दिल्ली एयरपोर्ट पर उतार दिया। विमान के उतरने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली और पायलट और एयरलाइन स्टाफ का धन्यवाद किया।
बुधवार को भी नई दिल्ली से श्रीनगर जा रही इंडिगो की फ्लाइट खराब मौसम और ओलावृष्टि के कारण क्षतिग्रस्त हो गई थी। उस दौरान, लाहौर एटीसी ने इंडिगो की फ्लाइट 6E-214 को पाकिस्तानी एयरस्पेस इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं दी, जिसके बाद विमान का रूट बदलकर श्रीनगर कर दिया गया।
*#WATCH | An IndiGo flight number 6E 6313 from Raipur to Delhi experienced turbulence due to a duststorm, prompting the pilot to climb up again when the aircraft was about to touch down at Delhi airport. The aircraft landed safely at Delhi airport after making many circuits in the… pic.twitter.com/TtDUwIH79b
— ANI (@ANI) June 1, 2025
क्रुणाल पांड्या का दावा सच हुआ! 11 सालों में नौ ट्रॉफी, RCB बनी चैंपियन!
भारतीय मुस्लिम सैन्य अधिकारी पर पत्रकार ने पकड़ा झूठ, संयुक्त राष्ट्र में शर्मिंदा हुए बिलावल भुट्टो!
RCB की जीत के लिए दूल्हे ने रोकी शादी, रस्में छोड़कर देखा मैच!
आरसीबी ने रचा इतिहास, पहले आईपीएल खिताब के पांच महाबली !
IPL 2025: RCB की ऐतिहासिक जीत पर आनंद महिंद्रा ने सराहा विराट का अटूट विश्वास
ऑपरेशन सिंदूर: पाकिस्तान की पोल खोलने गईं BJP सांसद ने अल्जीरिया में गाया गाना, ओवैसी मुस्कुराए, कांग्रेस ने उठाए सवाल
क्या बांग्लादेश के कंधे पर बंदूक रख भारत के खिलाफ साजिश रच रहा पाकिस्तान?
RCB की जीत से पहले प्रेमानंद जी महाराज ने विराट-अनुष्का को दिया था खास मंत्र!
जर्सी RCB की, पगड़ी पंजाब की: क्रिस गेल का अनोखा अंदाज, फाइनल में दोनों टीमों को सपोर्ट!
18 साल का सपना हुआ साकार, कोहली के छलके आंसू, अनुष्का भी हुईं भावुक!