एक लड़का अपनी पड़ोसन को रील बनाते देख खुद भी नाचने लगा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर लोग अपनी हंसी रोक नहीं पा रहे हैं।
लड़के का अचानक डांस करना और उसके अनोखे स्टेप्स ने लोगों का दिल जीत लिया है।
आजकल देश में सोशल मीडिया पर रील बनाने का क्रेज इतना बढ़ता जा रहा है कि लोग कहीं पर भी खड़े होकर रील बनाना शुरू कर देते हैं। चाहे वो रोड हो, टावर हो या फिर छत।
कुछ लोगों को रील्स का इतना शौक है कि वो रोड के बीच में ही शुरू हो जाते हैं, भले ही रोड पर ट्रैफिक लगा हो या फिर ट्रैफिक पुलिस खड़ी हो।
आज के समय में पूरी दुनिया अपना पूरा दिन रील्स बनाने और सोशल मीडिया पर रील्स देखने में ही लगा दे रही है। रील्स बनाकर लोगों को फेमस होने का जुनून इतना बढ़ चुका है कि उन्हें और किसी बात की परवाह ही नहीं है।
बच्चे, बूढ़े से लेकर हर किसी को सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने में बहुत मजा आता है। यह वीडियो देख कर भी आपको अपनी हंसी पर कंट्रोल नहीं होगा।
इस वीडियो में दिख रहा है कि एक लड़की अपने घर की छत पर रील बना रही है। वहीं उसके पड़ोस का एक लड़का छत से लड़की की सारी हरकत को कैमरे में कैद कर लेता है। साथ ही खुद भी डांस करने लगता है।
लड़की को इस बात की खबर नहीं होती है, वो अपना वीडियो बनाने में व्यस्त है।
लड़की के पड़ोस में रह रहे लड़के ने पूरा वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर इसे पोस्ट कर दिया है, जिससे ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
इस वीडियो को देख कर सोशल मीडिया यूजर इस पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोगों ने लड़की के डांस की तारीफ की तो कुछ लोगों ने उसका मजाक बनाया।
यह वीडियो देखकर लोग काफी हंस रहे हैं। अभी तक इस वीडियो पर ढेरों लाइक, कमेंट और शेयर हो गए हैं।
पड़ोसन..😂🤣😂🤣😂🤣😜 pic.twitter.com/0AVnx6cNPj
— Dr. Gurmeet Bhatia (@GurmeetBha53034) May 31, 2025
अमौसी एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान विमान के पहियों से निकला धुआं, 250 हज यात्रियों की अटकी सांसें
ICC का ऐलान: 2025 महिला वनडे वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी, जानें भारत के मैच
कोलकाता के खिदिरपुर बाजार में भीषण आग, सैकड़ों दुकानें खाक
राजा रघुवंशी हत्याकांड: हत्या से पहले का वीडियो आया सामने, ट्रैकिंग करते दिखे सोनम और राजा!
अहमदाबाद विमान हादसा: दिल दहला देने वाला सबसे नज़दीकी वीडियो सामने आया
मनाली में जिपलाइनिंग हादसा: रस्सी टूटने से लड़की 30 फीट नीचे गिरी, मस्ती चीख में बदली
क्या क्रिकेट मैच के दौरान बीयर का सेवन कर सकता है खिलाड़ी? ICC के नियम जानकर रह जाएंगे दंग!
जिप लाइन हादसा या लापरवाही? मनाली में 30 फीट नीचे गिरी लड़की का सच
लापरवाही का नतीजा: रैपिडो ड्राइवर ने महिला को मारा थप्पड़, वीडियो वायरल!
पिता की हत्या का दर्द बना जुनून, बेटी ने NEET में किया कमाल