दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हरिद्वार में लगाई गंगा में डुबकी
News Image

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अपने कार्यकाल के 100 दिन पूरे करने के बाद दो दिवसीय यात्रा पर परिवार के साथ उत्तराखंड पहुंचीं।

हरिद्वार में हरकी पैड़ी स्थित ब्रह्मकुंड में उन्होंने पति और बेटे के साथ गंगा स्नान और पूजा-अर्चना की।

इसके बाद, रेखा गुप्ता कनखल के वात्सल्य गंगा आश्रय के लोकार्पण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी और साधु-संतों से मुलाकात करेंगी। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

गंगा स्नान के बाद रेखा गुप्ता ने हर की पैड़ी पर मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा, मां गंगा से आशीर्वाद लेकर हम मां यमुना को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए काम करेंगे। हम दिल्ली के विकास को गति देने के लिए काम करेंगे। मां का आशीर्वाद लेकर मुझे बहुत संतुष्टि हो रही है कि दिल्ली की मुख्यमंत्री के तौर पर मैं दिल्ली के लिए और बेहतर काम कर सकूं और विकसित दिल्ली पूरे देश और विश्व में अपना परचम लहरा सके।

ऐसी संभावना है कि रेखा गुप्ता कल केदारनाथ जाएंगी।

रविवार को रेखा गुप्ता हरिद्वार में रहेंगी, जहां वह हर की पौड़ी पर गंगा में स्नान करेंगी। वे हरिद्वार में एक धर्मशाला का उद्घाटन करेंगी और शाम को ऋषिकेश में गंगा आरती में भी हिस्सा लेंगी।

सूत्रों के अनुसार सोमवार को उनके केदारनाथ जाने की संभावना है।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली में रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार ने हाल ही में सत्ता में 100 दिन पूरे किए हैं। भाजपा ने इस वर्ष फरवरी में हुए दिल्ली विधानसभा चुनावों में जीत हासिल कर 27 वर्ष बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी की थी। रेखा गुप्ता ने 20 फरवरी को रामलीला मैदान में आयोजित समारोह में अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ दिल्ली की मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

राहुल गांधी के बयान पर मचा बवाल, BJP ने बताया पाकिस्तानी प्रोपेगंडा का नेता

Story 1

आईपीएल स्टार वैभव सूर्यवंशी को महंगी पड़ी इनाम में मिली कार, भरना पड़ सकता है भारी जुर्माना

Story 1

राहुल गांधी के जी हुजूर बयान पर भाजपा का पलटवार: बताया घटिया , परिपक्वता का अभाव

Story 1

आरसीबी की विक्ट्री परेड में भगदड़: चार लोगों की मौत, कई घायल

Story 1

ऐसा क्रिकेट पहले कभी नहीं देखा : अहमदाबाद में IPL फाइनल में ऋषि सुनक

Story 1

RCB ने जीता IPL 2025 का खिताब, दोनों फाइनलिस्ट मालामाल!

Story 1

संजय राउत का बड़ा दावा: अगर मैं सच्चाई बोलने की कोशिश करता हूँ तो...

Story 1

गुजरात में कब दस्तक देगा मानसून? 17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

Story 1

केंद्र सरकार ने क्या वाकई रिटायर्ड कर्मचारियों के DA और वेतन आयोग लाभ खत्म कर दिए? PIB का खुलासा!

Story 1

आपका ज्यादा वक्त नहीं लूंगा... हादसे के बाद स्टेडियम में फैंस से क्या बोले कोहली