रविचंद्रन अश्विन ने आईपीएल 2025 के फाइनल से पहले मुंबई इंडियंस (MI) की किस्मत पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने एलिमिनेटर मुकाबले में MI को मिले कुछ लकी ब्रेक्स पर टिप्पणी की और 2018 में पंजाब के खिलाफ एक मैच का उदाहरण दिया।
अश्विन, जो 2018 में पंजाब किंग्स के कप्तान थे, ने पत्रकार विमल कुमार से बात करते हुए कहा कि मुंबई उस मैच में 13 ओवर के बाद संघर्ष कर रही थी, जब फ्लडलाइट्स बंद हो गईं और 20 मिनट का ब्रेक हो गया। इसके बाद मुंबई ने जोरदार वापसी की।
मैंने ये पहले भी देखा है। 2018 में पंजाब और मुंबई का मुकाबला था। पंजाब पहले गेंदबाजी कर रहा था और मुंबई 13 ओवर में 80 के करीब पर 5 विकेट खो चुकी थी। मुंबई खेल में नहीं थी। तभी बिजली चली गई। फ्लडलाइट्स का करंट चला गया, अश्विन ने कहा।
अश्विन ने आगे कहा, 20 मिनट का ब्रेक हुआ। मैच फिर से शुरू हुआ। कीरोन पोलार्ड ने जबरदस्त पारी खेली। मुझे लगता है मुंबई ने 200 के करीब रन बनाए थे।
अश्विन ने 2018 के उस मैच में आए ब्रेक पर सवाल उठाते हुए कहा कि कैसे बार-बार मुंबई इंडियंस को इस तरह का लक मिलता है, यह समझ से बाहर है।
मैंने सोचा, ये कैसे हो सकता है? मुंबई इंडियंस को ऐसा ब्रेक कैसे मिल जाता है? आप अपनी किस्मत खुद बनाते हैं, लेकिन उन्हें किस्मत भी मिलती है। मुझे नहीं पता... कुछ तो है। हमें भी वो लक ढूंढना होगा। वो कैसे आता है? मुझे नहीं पता, उन्होंने कहा।
अश्विन ने मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच एलिमिनेटर मुकाबले का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि प्रसिद्ध कृष्णा पर्पल कैप की दौड़ में थे और शानदार गेंदबाजी कर रहे थे, लेकिन एक ओवर में जॉनी बेयरस्टो ने उन्हें 26 रन मारे।
वो ओवर बेहद धारदार था, लेकिन विकेट नहीं मिला। इसके बाद गेम हाथ से निकल गया, अश्विन ने कहा।
उन्होंने आगे कहा, उसके बाद उन्होंने एक कैच छोड़ा। फिर, कुसल मेंडिस ने सिराज की गेंद पर एक और कैच छोड़ा। इसके बाद रोहित शर्मा को कोई रोक नहीं सका। ऐसा लग रहा था जैसे खुदा का हाथ रोहित के साथ हो। उनके पास किस्मत थी, लेकिन उन्होंने उसका भरपूर फायदा उठाया।
एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 228 रन बनाए। रोहित शर्मा ने 50 गेंदों में 81 रन की शानदार पारी खेली। जवाब में गुजरात टाइटंस 208/6 तक ही पहुंच सकी, जिससे मुंबई को 20 रनों की जीत मिली।
इस जीत के बाद मुंबई इंडियंस क्वालिफायर-2 में पंजाब किंग्स का सामना करेगी। 1 जून को अहमदाबाद में होने वाले इस मैच में जीतने वाली टीम फाइनल में आरसीबी का सामना करेगी। फाइनल मुकाबला 3 जून को अहमदाबाद में ही होगा।
Ravi Ashwin said ~ When I was the captain of KXIP in 2018, we had a match with MI & MI were 80/5, then suddenly the floodlights went off for 20 minutes. After the match resumed, Mumbai Indians went on to score 180+ runs.
— Richard Kettleborough (@RichKettle07) May 31, 2025
~ What s your take on this🤔pic.twitter.com/BEq8EsA0k8
भोपाल जिम में मुस्लिमों की एंट्री पर रोक? वायरल वीडियो से बवाल, पुलिस का एक्शन!
आईपीएल फाइनल के बाद बद्रीनाथ हाईवे पर बवाल, तलवारें लेकर दौड़े सिख श्रद्धालु
अमेरिका में पाकिस्तानियों को क्यों सुननी पड़ी खरी-खरी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप
बिलावल भुट्टो का झूठ बेनकाब: भारत के मुसलमानों पर UN में विदेशी पत्रकार ने दिखाया सच का आईना
उफनती नदी पर मौत का सफर: शख्स ने पार किया टूटा पुल, दिल दहला देने वाला मंजर
IPL 2025: RCB की ऐतिहासिक जीत पर आनंद महिंद्रा ने सराहा विराट का अटूट विश्वास
आरसीबी की विक्ट्री परेड में भगदड़: चार लोगों की मौत, कई घायल
बड़वानी में दहशत: रहस्यमयी जानवर का आतंक, 6 की मौत, 17 घायल!
मंडप में रुक गई शादी! RCB की जीत का ऐसा जश्न पहले कभी नहीं देखा
अमेरिका में भारत और भाजपा विरोधी नया एजेंडा: सिख संगठनों ने HAF के खिलाफ खोला कानूनी मोर्चा