खबर पक्की! रिंकू सिंह और प्रिया सरोज 18 नवंबर को लेंगे सात फेरे, 8 जून को सगाई
News Image

आईपीएल 2025 के समापन के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार खिलाड़ी रिंकू सिंह अब अपनी निजी जिंदगी की शुरुआत करने जा रहे हैं।

रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज 8 जून को सगाई करने वाले हैं। यह समारोह लखनऊ के एक होटल में आयोजित किया जाएगा, जिसमें परिवार और करीबी रिश्तेदार शामिल होंगे।

रिंकू और प्रिया की शादी की तारीख भी तय हो गई है। दोनों 18 नवंबर को सात फेरे लेंगे। यह विवाह समारोह वाराणसी स्थित ताज होटल में संपन्न होगा।

जनवरी में रिंकू सिंह और प्रिया सरोज का रिश्ता तय हुआ था। उस समय सगाई की खबरें भी आई थीं, लेकिन अब आधिकारिक तौर पर दोनों सगाई करने वाले हैं।

26 वर्षीय प्रिया सरोज ने 2024 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के टिकट पर मछलीशहर सीट से जीत दर्ज की थी। उन्होंने बीपी सरोज को 35850 वोटों से हराया था।

प्रिया सरोज का जन्म 23 नवंबर 1998 को वाराणसी में हुआ था। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा एयर फोर्स गोल्डन जुबली इंस्टीट्यूट, नई दिल्ली से पूरी की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया और नोएडा के एमिटी यूनिवर्सिटी से एलएलबी की डिग्री हासिल की।

प्रिया सरोज के पिता, तूफानी सरोज, तीन बार लोकसभा सांसद रह चुके हैं और वर्तमान में समाजवादी पार्टी के टिकट पर केराकत सीट से विधायक हैं।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

रांची की प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शोभा चक्रवर्ती का 85 वर्ष की आयु में निधन

Story 1

कर्नल का हुक्म: फौज पहुंची गांव, ताऊ का घर ढहा!

Story 1

IPL 2025: RCB की जीत पर अनुष्का का सिर चकराया, विराट स्टेडियम में फूट-फूटकर रोए!

Story 1

18 साल का सपना हुआ साकार, कोहली के छलके आंसू, अनुष्का भी हुईं भावुक!

Story 1

IPL 2025: RCB की ऐतिहासिक जीत पर आनंद महिंद्रा ने सराहा विराट का अटूट विश्वास

Story 1

RCB की जीत के लिए दूल्हे ने रोकी शादी, रस्में छोड़कर देखा मैच!

Story 1

आरसीबी ने रचा इतिहास, पहले आईपीएल खिताब के पांच महाबली !

Story 1

ऑपरेशन सिंदूर: राहुल के सरेंडर वाले बयान पर त्रिवेदी का तीखा वार, कहा - नया मुल्ला ज्यादा प्याज खाता है

Story 1

समुद्र में मिली प्रलय की मछली , मछुआरे भी रह गए दंग!

Story 1

ट्रेन में नकली पावर बैंक बेचकर यात्री को ठग रहा था चोर, वीडियो में खुली पोल