इंग्लैंड लायंस के खिलाफ पहले अनौपचारिक टेस्ट में भारत ए के दो बल्लेबाज शतक के करीब आकर आउट हो गए। किस्मत ने उन्हें धोखा दे दिया।
भारत ए ने कैंटरबरी में इंग्लैंड लायंस के खिलाफ बल्ले से ऐसा ज़ोरदार प्रदर्शन किया कि दर्शक दंग रह गए। भारतीय बल्लेबाजों ने इंग्लिश गेंदबाजों को खूब धोया, उनका मनोबल गिरा दिया।
पहले ही दिन भारत के दो विकेट सिर्फ 51 रनों पर गिर गए थे। लेकिन, भारत ए ने शानदार वापसी की और इंग्लैंड लायंस को बैकफुट पर धकेलते हुए 500 से ज्यादा रन बना डाले।
करुण नायर ने दोहरा शतक जड़ा। सरफराज खान और ध्रुव जुरेल ने भी तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की, लेकिन दोनों शतक से चूक गए।
आठ साल बाद टीम इंडिया में लौटे करुण ने 281 गेंदों पर 204 रनों की शानदार पारी खेली। इसमें 26 चौके और एक छक्का शामिल था। उन्होंने दिखाया कि उनकी क्लास अभी भी बरकरार है।
सरफराज खान ने 119 गेंदों पर 92 रन बनाए। उन्होंने 13 चौके जड़े और हर गेंदबाज पर हावी रहे। वह शतक से सिर्फ 8 रन दूर रह गए।
ध्रुव जुरेल ने 120 गेंदों पर 94 रन बनाए। उन्होंने 11 चौके और एक छक्का लगाया। हालांकि, दोनों खिलाड़ी शतक से चूक गए, लेकिन उनकी पारियों ने टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया।
टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने वाली इंग्लैंड लायंस को शुरुआती सफलता मिली। कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन 8 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद यशस्वी जायसवाल भी 51 रनों के स्कोर पर पवेलियन लौट गए।
मैच की शुरुआत में भारत की सलामी जोड़ी जल्दी आउट हो गई थी, लेकिन इसके बाद सरफराज खान और करुण नायर ने पारी को संभाला।
पहले दिन भारत ए ने 3 विकेट पर 409 रन बना लिए थे। दूसरे दिन, खबर लिखे जाने तक भारत ए का स्कोर 7 विकेट पर 577 रन पहुंच चुका है।
भारत ए ने अपनी पहली पारी में बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया है और इंग्लैंड लायंस के लिए वापसी करना मुश्किल लग रहा है। देखना होगा कि इंग्लिश बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के सामने कैसा प्रदर्शन करते हैं।
भारत ए टीम: अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, करुण नायर, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, शार्दुल ठाकुर, हर्ष दुबे, अंशुल कंबोज, हर्षित राणा, मुकेश कुमार।
इंग्लैंड लायंस टीम: टॉम हेन्स, बेन मैककिनी, एमिलियो गे, मैक्स होल्डन, जेम्स रेव (कप्तान/विकेटकीपर), डैन मूसली, रेहान अहमद, ज़मान अख्तर, एडी जैक, जोश हल, अजीत डेल.
- 69(166) vs South Africa A in SA.
— Johns. (@CricCrazyJohns) May 31, 2025
- 50(38) vs England Lions in IND.
- 80(186) & 68(122) vs Australia A in AUS.
- 96(120) vs England Lions in ENG.
DHRUV JUREL, THE MAN FOR FUTURE IN LONGER FORMAT 🇮🇳 pic.twitter.com/Rip1MmYxPY
सिपाही सौरभ देशवाल हत्याकांड: गाँव में पसरा सन्नाटा, घरों पर लटके ताले, पुलिस पर लग रहे आरोप
कोबरा के जाल में फंसे यूट्यूबर मुरली वाले हौसला, अस्पताल में भर्ती!
सीडीएस जनरल चौहान का खुलासा: हमले के पांच मिनट बाद पाकिस्तान को दी गई सूचना
मौसम का रौद्र रूप: IMD ने 11 राज्यों में जारी किया ऑरेंज अलर्ट, भारी बारिश की चेतावनी
चंडीगढ़ में कांग्रेस बैठक में राहुल गांधी का फूटा गुस्सा, गुटबाजी पर नेताओं को सख्त संदेश!
आरसीबी ने जीता आईपीएल 2025 का खिताब, विराट कोहली के छलके आंसू
बड़वानी में दहशत: रहस्यमयी जानवर का आतंक, 6 की मौत, 17 घायल!
बकरीद पर विवाद: कभी पानी, कभी रंग, सांस तो लेने दो... - आदित्य ठाकरे का तीखा बयान
नाराज गर्लफ्रेंड! सिरफिरे आशिक ने चढ़ा बिजली का खंभा, मनाने आया पूरा गांव!
RCB की जीत पर दिल्ली पुलिस का तंज, यूजर्स ने किया पलटवार!