योगी जी तो पावरफुल हैं ही ... भारत के मुख्य न्यायाधीश ने कही बड़ी बात
News Image

प्रयागराज: भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) बीआर गवई ने शनिवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारत का संविधान एक ऐसा दस्तावेज़ है जिसने देश को हर संकट में एकजुट और मज़बूत बनाए रखा है.

CJI गवई ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि कानून और न्याय मंत्री मेघवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी इस देश के सबसे पावरफुल और कर्मठ मुख्यमंत्री हैं. उन्होंने आगे कहा कि इलाहाबाद (प्रयागराज) की भूमि पावरफुल लोगों की है. योगी जी तो पावरफुल हैं ही.

CJI गवई ने संविधान निर्माण के दौरान की चर्चा को याद करते हुए कहा कि जब इसका अंतिम मसौदा संविधान सभा के सामने प्रस्तुत किया गया, तब कुछ लोगों का मानना था कि यह संविधान बहुत अधिक संघात्मक (federal) है और कुछ का कहना था कि यह बहुत अधिक एकात्मक (unitary) है.

डॉ. भीमराव अंबेडकर ने उस समय जवाब दिया था कि यह संविधान न पूरी तरह संघात्मक है और न ही पूरी तरह एकात्मक, लेकिन एक बात निश्चित है कि हमने ऐसा संविधान दिया है जो भारत को शांति और युद्ध दोनों समयों में एकजुट और मज़बूत बनाए रखेगा.

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता के बाद भारत संविधान के मार्गदर्शन में विकास के रास्ते पर आगे बढ़ा, जबकि हमारे कई पड़ोसी देश संघर्षों से जूझते रहे हैं.

मुख्य न्यायाधीश ने संविधान की 75 वर्ष की यात्रा का ज़िक्र करते हुए कहा कि इस दौरान विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका ने सामाजिक और आर्थिक समानता लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

उन्होंने यह भी कहा कि हमारी यह मौलिक जिम्मेदारी है कि देश के हर अंतिम नागरिक तक न्याय पहुंचे, और इसके लिए विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका सभी को एक साथ मिलकर प्रयास करना होगा.

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

बेंगलुरु में भगदड़: आरसीबी की जीत का जश्न मातम में बदला, कई घायल

Story 1

बिलावल भुट्टो का झूठ बेनकाब: भारत के मुसलमानों पर UN में विदेशी पत्रकार ने दिखाया सच का आईना

Story 1

RCB की जीत के लिए दूल्हे ने रोकी शादी, रस्में छोड़कर देखा मैच!

Story 1

RCB की जीत के बाद भी फैंस निराश, विजय परेड रद्द!

Story 1

चिनाब पर बना यह पुल है जन्नत का दरवाजा , ड्रोन वीडियो देख दंग रह जाएंगे!

Story 1

आरसीबी ने रचा इतिहास, पहले आईपीएल खिताब के पांच महाबली !

Story 1

आरसीबी ने जीता आईपीएल 2025 का खिताब, विराट कोहली के छलके आंसू

Story 1

IPL 2025: पंजाब किंग्स की हार के 5 विलेन, सरपंच साहब भी नहीं बचा पाए!

Story 1

विराट कोहली को रोता देख आनंद महिंद्रा ने लिखी दिल छू लेने वाली बात

Story 1

कोबरा के जाल में फंसे यूट्यूबर मुरली वाले हौसला, अस्पताल में भर्ती!