सोशल मीडिया पर एक अनोखा वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक व्यक्ति बड़े ही अनोखे अंदाज में खाना बना रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान हैं।
वीडियो में दिख रहा है कि एक व्यक्ति ने कड़ाही जैसा दिखने वाला एक बर्तन लिया है। उसे चूल्हे पर चढ़ाता है और सब्जी बनाने लगता है।
अब आप सोच रहे होंगे कि इसमें अनोखा क्या है? आपको बता दें कि व्यक्ति ने खाना बनाने के लिए जो बर्तन लिया है, वह खुद में ही बेहद अनोखा है। बर्तन के बीच में दीवार जैसी एक परत बनी हुई है, जिससे बर्तन दो भागों में बंट गया है।
व्यक्ति बर्तन के एक तरफ फ्राइड राइस बनाता है और दूसरी तरफ सब्जी। वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि व्यक्ति पहले बर्तन के दोनों साइड में मसाला डालता है और उसे भूनता है। फिर वह एक साइड के भुने हुए मसालों में सब्जियां डालता है और दूसरी में चावल।
बर्तन में दोनों खाना अच्छे से पकता है। जानकारी के अनुसार, व्यक्ति ने यह अनोखा बर्तन खास कोरियन हॉटपॉट बर्तन को देखकर बनवाया है।
बताया जा रहा है कि व्यक्ति को खाना बनाने के बाद बर्तन धोने में बहुत आलस आता था। इसलिए उसने ऐसा जुगाड़ निकाला है।
व्यक्ति का कहना है कि अब उसे पहले से बहुत कम बर्तन धोने पड़ते हैं। एक ही बर्तन में घर का सारा खाना बन जाता है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यह वीडियो वायरल किया गया है।
यह टेक्नोलॉजी इंडिया से बाहर नहीं जानी चाहिए 😹😂 pic.twitter.com/Vw96Ry4xt2
— Byomkesh (@byomkesbakshy) May 30, 2025
RCB की ऐतिहासिक जीत! 18 साल बाद IPL 2025 का खिताब
RCB की जीत पर दिल्ली पुलिस का तंज, यूजर्स ने किया पलटवार!
जीत के बाद आंसुओं पर काबू नहीं रख पाए विराट, घुटनों पर बैठे और फफक-फफक कर रो पड़े
IPL 2025: RCB की जीत पर अनुष्का का सिर चकराया, विराट स्टेडियम में फूट-फूटकर रोए!
भोजपुरी गायिका नेहा सिंह निष्ठा ने मंच पर गुंडागर्दी करने वाले को सिखाया सबक!
बेंगलुरु में RCB जीत के जश्न में भगदड़: 7 की मौत
जीत के बाद अनुष्का की बांहों में रो पड़े विराट, सुनील शेट्टी ने शेयर किया भावुक वीडियो
अब डायपर बदलने के लिए तैयार हो जाओ... विराट कोहली ने ट्रॉफी जीतने के बाद किससे कहा ऐसा
RCB पर लगाया 6.41 करोड़ का दांव, रैपर ड्रेक ने जीता सट्टा!
सावधान! मुंबई से मात्र 70 KM दूर गजवा-ए-हिंद की इंटरनेशनल साजिश का पर्दाफाश!