भारत में कोरोना वायरस के मामले एक बार फिर बढ़ रहे हैं। देश में फिलहाल कोविड-19 के एक्टिव केसों की संख्या 2,710 तक पहुंच गई है, जिसमें केरल सबसे अधिक प्रभावित राज्य है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के लेटेस्ट आंकड़ों के मुताबिक केरल में 1,147 एक्टिव केस हैं। इसके बाद महाराष्ट्र 424, दिल्ली 294, गुजरात 223, कर्नाटक और तमिलनाडु 148-148, और पश्चिम बंगाल 116 हैं।
दिल्ली में कोरोना वायरस से पहली मौत हुई है। पिछले 24 घंटों में देशभर में सात नई मौतें दर्ज की गई हैं, जिससे मरने वालों की कुल संख्या 22 हो गई है। इनमें महाराष्ट्र में दो, जबकि दिल्ली, गुजरात, कर्नाटक, पंजाब और तमिलनाडु में एक-एक मौत हुई है।
कोविड-19 के कारण एक महिला की मौत पर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज गुप्ता ने कहा, मेरी जानकारी के अनुसार महिला 70 साल से अधिक आयु की थी। उन्हें कोविड के अलावा कई अन्य समस्याएं भी थीं। सटीक रिपोर्ट जल्द ही आ जाएगी, उसके बाद सारी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।
विशेषज्ञों के मुताबिक ओमिक्रॉन के दो नए सब-वेरिएंट - LF.7 और NB.1.8 - की वजह से कोरोना से मामलों में देश में बढ़ोतरी हुई है। हालांकि JN.1 अभी भी देश में प्रमुख स्ट्रेन बना हुआ है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने अभी तक LF.7 या NB.1.8 को Variants of Concern या Variants of Interest के तौर पर अपडेट नहीं किया है।
हालांकि अधिकांश मामले हल्के हैं, स्वास्थ्य अधिकारियों ने लोगों से सतर्क रहने, मास्क पहनने और भीड़भाड़ से बचने की सलाह दी है। सरकार स्थिति पर करीबी नजर रख रही है और आवश्यकतानुसार कदम उठाए जा रहे हैं।
कोरोना वायरस के फैलने के दौरान आम लोगों को अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए कुछ जरूरी सावधानियों का पालन करना चाहिए।
#WATCH | On the death of a woman reportedly due to Covid-19, Delhi Health Minister Pankaj Gupta says, According to my information the woman was 75 years old. She had many problems; the exact report will come soon and all the details will be available. pic.twitter.com/bH5OBDbP1n
— ANI (@ANI) May 31, 2025
राजस्थान में प्री-मानसून की दस्तक! गर्मी से मिली राहत, 4 दिन सुहाना मौसम
तेरी गा.. फाड़ दूंगी : बरेली में गर्लफ्रेंड के लिए लड़कियों में हिंसक जंग, वीडियो वायरल
RCB की जीत पर फूटे मीम्स के गुब्बारे, 5-5 बार जीतने वाली टीमों पर फैंस ने कसा तंज!
शतक की हैट्रिक! कैरेबियाई तूफ़ान ने इंग्लैंड में मचाई तबाही, रिचर्ड्स का रिकॉर्ड ध्वस्त
जिस जमात-ए-इस्लामी पर हिन्दू नरसंहार का दाग, बांग्लादेश में उस पर से प्रतिबंध हटा!
भोजपुरी गायिका नेहा सिंह निष्ठा ने मंच पर गुंडागर्दी करने वाले को सिखाया सबक!
संजय राउत का बड़ा दावा: अगर मैं सच्चाई बोलने की कोशिश करता हूँ तो...
अमेरिका में बिलावल भुट्टो की बोलती बंद, मुस्लिम पत्रकार के सवाल पर झुकाया सिर
बिलावल भुट्टो के भारत में मुसलमान शैतान वाले बयान की UN में उड़ी धज्जियां
RCB की ऐतिहासिक जीत! 18 साल बाद IPL 2025 का खिताब