थरूर की आपत्‍ति से कोलंबिया को हुई गलती का एहसास; पाकिस्‍तान को भेजा शोक संदेश लिया वापस
News Image

भारत के वैश्विक स्तर पर आतंकवाद के खिलाफ सख्त रुख और पाकिस्तान को बेनकाब करने के प्रयासों को बड़ी सफलता मिली है। कांग्रेस नेता शशि थरूर के नेतृत्व में सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने कोलंबिया में पाकिस्तान की पोल खोलकर रख दी।

कोलंबिया ने पहले अपने बयान में पाकिस्तान में जानमाल के नुकसान पर सहानुभूति जताई थी। शशि थरूर की ओर से आपत्ति जताए जाने के बाद उसने अपना बयान वापस ले लिया है।

शशि थरूर ने बोगोटा में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कोलंबिया की स्थिति पर असंतोष जताया। उन्होंने कहा कि भारत को इस बात से निराशा हुई कि कोलंबिया सरकार ने पाकिस्तान में हुए नुकसान पर संवेदना जताई, जबकि उन्हें पहलगाम आतंकवादी हमले के पीड़ितों के प्रति सहानुभूति व्यक्त करनी चाहिए थी।

थरूर ने कहा कि आतंकवाद फैलाने वालों और उनसे लड़ने वालों के बीच कोई समानता नहीं हो सकती। हम सिर्फ आत्मरक्षा के अधिकार का प्रयोग कर रहे हैं और अगर इस मुद्दे पर कोई गलतफहमी है, तो हम उसे दूर करने के लिए यहां हैं।

भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने कोलंबिया के उप विदेश मंत्री रोजा योलांडा विलाविसेनियो को भारत की स्थिति के बारे में बताया। इसके बाद कोलंबिया ने अपना पाकिस्‍तान के समर्थन में दिया गया बयान वापस ले लिया।

भारत की स्थिति समझने के लिए कोलंबिया के रुख की सराहना करते हुए थरूर ने कहा कि उप विदेश मंत्री ने गरिमापूर्वक कहा कि उन्होंने वह बयान वापस ले लिया जिसे लेकर हमें चिंता थी, और अब वे हमारे रुख को पूरी तरह समझते हैं, जिसे हम बहुत महत्व देते हैं।

थरूर ने ट्वीट कर जानकारी दी कि उन्होंने हालिया घटनाओं पर भारत का दृष्टिकोण स्पष्ट किया और 8 मई को पाकिस्तान के प्रति संवेदना व्यक्त करने वाले बयान पर निराशा जताई थी। मंत्री ने आश्वस्त किया कि वह बयान वापस ले लिया गया है और अब भारत की स्थिति को ठीक से समझा और मजबूती से समर्थन किया गया है।

शशि थरूर ने कहा कि हम ब्रिक्स के साथ अपने संबंधों को बहुत महत्व देते हैं, जिसके हम संस्थापक सदस्य हैं। हम ग्लोबल साउथ विकासशील दुनिया के देशों के विकास से भी बहुत जुड़े हुए हैं। कोलंबिया और भारत दोनों ही ग्लोबल साउथ के सदस्य हैं।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

रैश ड्राइविंग ना करो कहने पर ड्राइवर ने महिला को मारा थप्पड़, बेंगलुरु में शर्मनाक घटना!

Story 1

हरदोई में महिला ने सेल्समैन पर तानी रिवॉल्वर, दी जान से मारने की धमकी!

Story 1

साइप्रस में PM मोदी का अनोखा स्वागत: पैर छूने पर प्रधानमंत्री की हैरान कर देने वाली प्रतिक्रिया

Story 1

अमौसी एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान विमान के पहियों से निकला धुआं, 250 हज यात्रियों की अटकी सांसें

Story 1

इतनी गोली मारूंगी कि घरवाले भी पहचानने से इनकार कर देंगे : हरदोई में महिला की पिस्तौल से धमकी, वीडियो वायरल

Story 1

क्या इज़राइल ईरान के परमाणु किले को भेदने में नाकाम है? क्या अमरीका गिराएगा ब्रह्मास्त्र या देगा धोखा?

Story 1

क्या क्रिकेट मैच के दौरान बीयर का सेवन कर सकता है खिलाड़ी? ICC के नियम जानकर रह जाएंगे दंग!

Story 1

मनाली में जिपलाइनिंग हादसा: रस्सी टूटने से लड़की 30 फीट नीचे गिरी, मस्ती चीख में बदली

Story 1

रैपिडो विवाद: CCTV में सच आया सामने, पहले लड़की ने की थी मारपीट!

Story 1

इजरायल का बम गिरा, लाइव शो में पढ़ रही एंकर, कैमरे में कैद हुआ खौफनाक मंजर