ट्रंप का फिर दावा: हमने भारत-पाक को परमाणु युद्ध से बचाया
News Image

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव कम करने में अपनी भूमिका का दावा किया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने दोनों देशों को युद्ध करने से रोका, जो परमाणु आपदा में बदल सकता था।

ट्रंप ने व्हाइट हाउस की तरफ से जारी एक वीडियो में कहा, हमने भारत और पाकिस्तान को लड़ने से रोका। मेरा मानना है कि यह परमाणु आपदा में बदल सकता था। मैं भारत और पाकिस्तान के नेताओं के साथ-साथ अपने लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं।

उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका उन देशों के साथ व्यापार नहीं कर सकता जो एक-दूसरे पर गोली चला रहे हों और परमाणु हथियारों का उपयोग करने की कगार पर खड़े हों। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के नेताओं ने परिस्थितियों को समझा और सहमत होने के बाद यह सब बंद हो गया।

यह ध्यान देने योग्य है कि विगत सात मई को पाकिस्तानी आतंकी ठिकानों पर भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर के बाद 10 मई की शाम पांच बजे से दोनों देशों की सेनाओं ने गोलाबारी रोकने और संघर्ष थामने पर सहमति व्यक्त की थी। भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य महानिदेशक (डीजीएमओ) स्तर पर सीधी बातचीत हुई थी।

हालांकि, भारत ने ट्रंप के दावों का खंडन किया है। लेकिन इसके बावजूद, ट्रंप ने पिछले 21 दिनों में लगभग 10 बार ऐसे बयान दिए हैं, जिसमें उन्होंने कहा है कि अमेरिका ने दोनों देशों का युद्ध रोका।

अपने बयान के अंत में, ट्रंप ने अमेरिकी सेना की क्षमता को भी रेखांकित किया। उन्होंने कहा, हम किसी से भी बेहतर तरीके से लड़ सकते हैं, हमारे पास दुनिया की सबसे महान सेना है। हमारे पास दुनिया के सबसे महान नेता हैं।

ओवल ऑफिस में अरबपति उद्योगपति एलन मस्क भी मौजूद थे। ट्रंप ने कहा कि भले ही मस्क अलग हो रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद दोनों की दोस्ती कायम रहेगी।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

IPL फाइनल में हार के बाद प्रीति जिंटा सदमे में, आंसुओं को हंसी में छुपाती रहीं!

Story 1

गोरखपुर में सनसनी: अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या, पति ने थाने में किया सरेंडर

Story 1

IPL चैंपियन बनने के बाद RCB का बड़ा ऐलान: 4 जून को निकलेगी विक्ट्री परेड!

Story 1

चैंपियन हैं शशांक! 6 रन से हारी पंजाब, पर दिल जीत लिया

Story 1

जिस जमात-ए-इस्लामी पर हिन्दू नरसंहार का दाग, बांग्लादेश में उस पर से प्रतिबंध हटा!

Story 1

अमेरिका में भारत और भाजपा विरोधी नया एजेंडा: सिख संगठनों ने HAF के खिलाफ खोला कानूनी मोर्चा

Story 1

RCB के 3 हीरो जिन्होंने 17 साल का सूखा खत्म किया!

Story 1

RCB का मालिक कौन? 99% लोगों को नहीं है पता, यहां जानिए जवाब!

Story 1

वनप्लस 13s: कल भारत में होगा लॉन्च, जानिए क्या होंगे खास फीचर्स!

Story 1

देखो, 18 साल वेट किया और तुम...? RCB की जीत पर दिल्ली पुलिस का मजेदार पोस्ट वायरल!