रोहित शर्मा ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल 2025 के एलिमिनेटर मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया। उन्होंने न केवल मुंबई इंडियंस को तूफानी शुरुआत दिलाई, बल्कि दो बड़े कीर्तिमान भी अपने नाम किए।
रोहित शर्मा ने जॉनी बेयरस्टो के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 84 रनों की साझेदारी की और गुजरात के गेंदबाजों को खूब परेशान किया। हालांकि वे शतक बनाने से चूक गए, लेकिन उनकी 81 रनों की पारी ने मुंबई को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।
इस मैच में चार छक्के लगाकर रोहित शर्मा आईपीएल में 300 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। वे ऐसा करने वाले आईपीएल इतिहास के दूसरे बल्लेबाज हैं। क्रिस गेल ने सबसे पहले यह कारनामा किया था और उनके नाम 357 छक्के दर्ज हैं। रोहित अब 302 छक्कों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
इतना ही नहीं, रोहित शर्मा ने आईपीएल में 7000 रन भी पूरे कर लिए हैं। वे विराट कोहली के बाद इस मुकाम तक पहुंचने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। विराट कोहली आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।
Milestone Unlocked x 2⃣ 🫡
— IndianPremierLeague (@IPL) May 30, 2025
Rohit Sharma with his 4⃣th #TATAIPL fifty of the season 👏
Updates ▶ https://t.co/R4RTzjQfph #GTvMI | #Eliminator | #TheLastMile | @ImRo45 pic.twitter.com/Tmw3HqugN5
RCB पर लगाया 6.41 करोड़ का दांव, रैपर ड्रेक ने जीता सट्टा!
25वीं मंजिल के छज्जे पर बेफिक्र युवक, देखकर सहम गए लोग!
अनुष्का का अनदेखा रूप: RCB की जीत पर विराट को लगाया गले, बह निकले आंसू
IPL 2025: विराट कोहली की आरसीबी जीती, 18 साल का सूखा खत्म!
ज़ेलेंस्की का इनकार: रूस के 6,000 जमे हुए यूक्रेनी सैनिकों के शव लौटाने का प्रस्ताव ठुकराया
डिविलियर्स मैदान में, कोहली ने बाउंड्री पर! स्टोइनिस के विकेट पर ऐसे झूमे आरसीबी के दो दिग्गज
गुजरात में कब दस्तक देगा मानसून? 17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी
विराट कोहली के आंसू नहीं रुके, घुटनों पर बैठकर रो पड़े! 18 साल बाद RCB ने जीता IPL
साई सुदर्शन का दबदबा, RCB की ऐतिहासिक जीत और IPL 2025 के सभी अवार्ड विनर्स!
RCB की जीत पर दिल्ली पुलिस का हास्यपूर्ण ट्वीट वायरल: देखो, 18 साल इंतजार किया और तुम...