मुल्लांपुर: आईपीएल 2025 के एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस आमने-सामने हैं। टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।
जॉनी बेयरस्टो, जिन्होंने इस मैच में मुंबई के लिए डेब्यू किया, गुजरात के गेंदबाजों पर टूट पड़े। लेकिन एक शानदार कैच ने उनकी तूफानी पारी पर विराम लगा दिया।
बेयरस्टो साई किशोर की गेंद पर रिवर्स स्वीप खेलने गए। गेंद हवा में उठी और प्वाइंट पर फील्डिंग कर रहे साई सुदर्शन ने डाइव लगाई।
सुदर्शन का उल्टा हाथ गेंद से टकराया और वो कैच पकड़ने से चूक गए। लेकिन गेंद हवा में ही रही, जिसे सुदर्शन के बगल में खड़े गेराल्ड कोएत्जी ने लपक लिया। इस तरह बेयरस्टो को आउट करने के लिए गुजरात के दो फील्डरों को जुटना पड़ा।
बेयरस्टो का विकेट भले ही साई किशोर को मिला, लेकिन दबाव बनाने का काम राशिद खान ने किया था। राशिद ने पिछले ओवर में सिर्फ 3 रन दिए थे, जिसके चलते बेयरस्टो को जोखिम भरा शॉट खेलना पड़ा। मजेदार बात यह है कि बेयरस्टो और राशिद आईपीएल में लंबे समय तक सनराइजर्स हैदराबाद के लिए साथ खेल चुके हैं।
जॉनी बेयरस्टो 22 गेंदों में 47 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 3 छक्के और 4 चौके लगाए। आउट होने से पहले, बेयरस्टो ने रोहित शर्मा के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 84 रनों की साझेदारी भी की। मुंबई इंडियंस ने जॉनी बेयरस्टो को विल जैक्स की जगह टीम में शामिल किया है।
Top teamwork 🫡
— IndianPremierLeague (@IPL) May 30, 2025
Sai Sudharsan 🤝 Gerald Coetzee
Jonny Bairstow departs after an entertaining 47(22).
Updates ▶ https://t.co/R4RTzjQfph #TATAIPL | #GTvMI | #Eliminator | #TheLastMile pic.twitter.com/Om1nYyNDAT
RCB की ऐतिहासिक जीत के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़!
विराट कोहली के आंसू नहीं रुके, घुटनों पर बैठकर रो पड़े! 18 साल बाद RCB ने जीता IPL
आतिशबाजी से रोशन रात: RCB की ऐतिहासिक जीत पर दिवाली जैसा जश्न!
18 साल के इंतजार के बाद विराट ने चूमा IPL ट्रॉफी, अनुष्का ने दौड़कर लगाया गले!
सीडीएस जनरल चौहान का खुलासा: हमले के पांच मिनट बाद पाकिस्तान को दी गई सूचना
बेंगलुरु में भगदड़: आरसीबी की जीत का जश्न मातम में बदला, कई घायल
राजधानी में तोमर बंधुओं के घर छापा: 37 लाख कैश, हथियार, सोना और लग्जरी गाड़ियां जब्त!
संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से 12 अगस्त तक
विराट का रजत को खास तोहफा, विक्ट्री परेड पर बयान से फैंस उत्साहित!
कोहली की मुस्कान और पाटीदार का डांस, RCB ने ऐसे मनाया जीत का जश्न