प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बिहार के बिक्रमगंज में 48 हजार 500 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और लोकार्पण किया। ये परियोजनाएं बिजली, सड़क, रेल और शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों से जुड़ी हैं।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास कार्यों की सराहना की और कहा कि हमारा लक्ष्य विकसित बिहार और विकसित देश का निर्माण करना है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बताया कि इन विकास कार्यों में दो सड़क परियोजनाएं, तीन रेल परियोजनाएं, बिजली उत्पादन, और पथों एवं पुलों का निर्माण शामिल है। इन सभी परियोजनाओं की कुल लागत 48 हजार 500 करोड़ रुपये से भी अधिक है। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के निर्माण से बिहार को बहुत फायदा होगा और इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री का अभिनंदन किया।
मुख्यमंत्री ने जाति जनगणना कराने के निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैसले को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि पहले भी वे इस मांग को उठाते रहे हैं। उन्होंने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि 24 नवंबर 2005 से पहले की सरकारों ने कोई काम नहीं किया था। जदयू-भाजपा की सरकार ने बिहार के विकास के लिए बहुत काम किया है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि प्राण जाए पर वचन न जाई - प्रभु श्रीराम की ये रीति अब नए भारत की नीति बन गई है। उन्होंने बिहार की धरती से आतंक के आकाओं को मिट्टी में मिलाने का वचन दिया था और उसे पूरा किया।
उन्होंने आगे कहा कि आज इतनी महिलाएं कार्यक्रम में दिख रही हैं, पहले की सरकारों ने महिलाओं के लिए कोई काम नहीं किया था। जैसे ही उनकी सरकार आई, तब से सबके लिए काम किया जा रहा है। बिहार के विकास में तेजी से काम हो रहा है और शुरू से ही शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में विशेष ध्यान दिया गया है। बड़े पैमाने पर सड़क और पुल-पुलियों का निर्माण कराया गया है। महिलाओं को पंचायती राज व्यवस्था और नगर निकाय चुनावों में 50 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है और नौकरी में महिलाओं के लिए कम से कम 35 प्रतिशत का आरक्षण दिया गया है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि सात निश्चय-1 के तहत हर घर तक बिजली, हर घर नल का जल, पक्की गली नाली का निर्माण, हर घर शौचालय तथा टोलो को भी पक्की सड़क से जोड़ने का काम किया गया। सात निश्चय 2 के तहत भी सभी योजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है। युवक-युवतियों को सरकारी नौकरी और रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है।
अंत में मुख्यमंत्री ने कहा कि फरवरी 2025 के केंद्रीय बजट में बिहार में मखाना बोर्ड, एयरपोर्ट की स्थापना, पश्चिमी कोशी नहर के लिए वित्तीय सहायता आदि की घोषणा की गई है। पहले 6 राज्यों में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन किया गया था और अब इस बार बिहार में भी इसका आयोजन किया गया है, जो खुशी की बात है।
प्राण जाए पर वचन न जाई- प्रभु श्रीराम की ये रीति अब नए भारत की नीति बन गई है। मैंने बिहार की धरती से आतंक के आकाओं को मिट्टी में मिलाने का वचन दिया था और एक बार फिर यहां आने से पहले उसे पूरा कर दिखाया है। pic.twitter.com/hFfsdsySdX
— Narendra Modi (@narendramodi) May 30, 2025
साई सुदर्शन का दबदबा, RCB की ऐतिहासिक जीत और IPL 2025 के सभी अवार्ड विनर्स!
RCB की जीत पर दिल्ली पुलिस का तंज, यूजर्स ने किया पलटवार!
देखो, 18 साल वेट किया और तुम...? RCB की जीत पर दिल्ली पुलिस का मजेदार पोस्ट वायरल!
पाकिस्तान का धार्मिक कार्ड हुआ फेल, मलेशिया ने दिखाया आईना, भारत के पक्ष में खड़ा
PM मोदी के स्वागत में हिस्ट्रीशीटर! विपक्ष ने घेरा, प्रशासन ने दी सफाई
RCB की जीत पर भावुक हुए कोहली, शादी में लगा ब्रेक!
पाकिस्तान का धार्मिक कार्ड फेल, मलेशिया ने दिखाया आईना, भारत के पक्ष में खड़ा
वनप्लस 13s: कल भारत में होगा लॉन्च, जानिए क्या होंगे खास फीचर्स!
जिस जमात-ए-इस्लामी पर हिन्दू नरसंहार का दाग, बांग्लादेश में उस पर से प्रतिबंध हटा!
DSLR जैसे कैमरा और 6200mAh बैटरी के साथ आ रहा OnePlus 13s!