राजस्थान में अगले कुछ दिनों तक बादल और बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। आज, शुक्रवार को चार संभागों में बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है।
इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
अनुमान है कि 15 से 20 जून के बीच उदयपुर संभाग के रास्ते राजस्थान में मानसून दस्तक देगा। जून के पहले सप्ताह में पश्चिमी राजस्थान में कम और पूर्वी राजस्थान में अधिक बारिश हो सकती है।
हालांकि, दूसरे सप्ताह में राज्य के अधिकांश भागों में आंधी-बारिश कम हो सकती है और सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है। दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में तापमान 45-46 डिग्री सेल्सियस और बाकी हिस्सों में 42-44 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बीकानेर संभाग, शेखावाटी क्षेत्र, जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ हिस्सों में बादल छाए रहने और मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। दक्षिणी राजस्थान के अधिकतर भागों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है।
31 मई से 1 जून के दौरान आंधी-बारिश की गतिविधियों में कमी आने और पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर आंधी-बारिश होने की संभावना है।
2 जून से एक पश्चिमी विक्षोभ फिर से सक्रिय होगा और 2-4 जून के दौरान दोपहर बाद तेज मेघगर्जन, आंधी (50-60 किलोमीटर प्रति घंटे) और बारिश की गतिविधियां दर्ज होने की प्रबल संभावना है।
आगामी 4-5 दिनों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज होने की संभावना है।
पिछले 24 घंटों में राज्य में कहीं-कहीं पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। सबसे ज्यादा बारिश पोकरण (जैसलमेर) में 33 मिमी दर्ज की गई। राज्य के बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं उष्ण लहर दर्ज की गई है। राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर में 45.3 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक) दर्ज किया गया। राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान कोटा में 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य के अधिकांश भागों में हवा में आर्द्रता औसत मात्रा 35 से 90 प्रतिशत के बीच दर्ज की गई है।
— मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर (@IMDJaipur) May 30, 2025*
गोरखपुर में सनसनी: अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या, पति ने थाने में किया सरेंडर
बिलावल भुट्टो की संयुक्त राष्ट्र में किरकिरी, मुस्लिम पत्रकार ने दिखाया आईना!
RCB की जीत से पहले प्रेमानंद जी महाराज ने विराट-अनुष्का को दिया था खास मंत्र!
आज रात बच्चे की तरह सोऊंगा - विराट कोहली की बातें सुनकर प्रशंसक हुए भावुक
ऑपरेशन सिंदूर: पाकिस्तान की पोल खोलने गईं BJP सांसद ने अल्जीरिया में गाया गाना, ओवैसी मुस्कुराए, कांग्रेस ने उठाए सवाल
पाकिस्तान की झोली में 22,559 करोड़ और UNSC में मिली बड़ी जिम्मेदारी!
RCB ने कैसे धरा श्रेयस अय्यर को? प्लान क्रिकेट एक्सपर्ट्स को भी हैरान कर गया!
RCB की जीत के बाद भी फैंस निराश, विजय परेड रद्द!
RCB विक्ट्री परेड में भगदड़: बीजेपी ने कांग्रेस को ठहराया जिम्मेदार, सीएम-डिप्टी सीएम पर रील बनाने का आरोप
IPL 2025 का सबसे शानदार कैच! इस खिलाड़ी को मिला 10 लाख का इनाम