महाराष्ट्र में ईद-उल-अजहा, यानी बकरीद को लेकर राजनीति तेज हो गई है। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे के नियमों के तहत त्यौहार मनाने और तीसरी आंख खोलने की चेतावनी के बाद प्रदेश का सियासी पारा चढ़ गया है।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक अबू आजमी ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह किसी के बाप की जागीर नहीं है। देश डॉ. बी.आर. अंबेडकर के संविधान से चलेगा।
अबू आसिम आजमी ने कहा, यह कोई हिंदू कंट्री नहीं है। यह किसी के बाप की जागीर नहीं है। देश डॉ. बी.आर. अंबेडकर के संविधान से चलेगा। संविधान के खिलाफ जाने वालों को आप अवश्य सजा दीजिए। लेकिन दिन रात इनके मुंह में सिर्फ नफरत है। मैं मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से आग्रह करता हूं कि वे ऐसे बयान देने वालों पर लगाम लगाएं।
उन्होंने आगे कहा, महाराष्ट्र में देख रहे हैं कि कुर्बानी के लिए नियम बनाकर रखा है और राज्य का एक मंत्री इस तरह की बातें करे, मैं समझता हूं कि ये शोभा नहीं देता है। आप इस पर कंट्रोल कीजिए, ये नफरत का पुजारी बन गया है। इनका पोर्टफोलियो नफरत के पुजारी का दे दीजिए। इनके पास कोई दूसरा काम नहीं है, इनको सिर्फ मुसलमानों के खिलाफ बोलना है।
मंत्री नितेश राणे के बयान पर मुख्यमंत्री से मुलाकात के सवाल पर अबू आजमी ने कहा, मैं उनसे पहले भी कई बार मिल चुका हूं। सभी लोग बकरीद मनाएंगे, जैसा हर किसी का त्यौहार होता है। हर त्यौहार नियमों के अनुसार मनाना चाहिए, और यह त्यौहार भी नियमों के अनुसार ही मनाया जाएगा।
गौरतलब है कि महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने बकरा विवाद को लेकर बयान दिया था। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा था, नियमों के तहत ही त्यौहार मनाएं। ये पाकिस्तान या कोई इस्लामिक राष्ट्र नहीं है। तकलीफ दी तो तीसरी आंख खोलेंगे।
Mumbai, Maharashtra: On Minister Nitesh Rane’s statement urging people to celebrate festivals within rules and warning of opening the third eye, Samajwadi Party President and MLA Abu Asim Azmi says, “This is not a Hindu Rashtra. It’s not anyone’s personal estate. The country… pic.twitter.com/QN0svnoPcA
— IANS (@ians_india) May 30, 2025
आरसीबी ने जीता आईपीएल 2025 का खिताब, विराट कोहली के छलके आंसू
ट्रंप का धमाका: स्टील और एल्युमीनियम पर टैरिफ हुआ दोगुना, ब्रिटेन को मिली राहत!
पाकिस्तान का धार्मिक कार्ड हुआ फेल, मलेशिया ने दिखाया आईना, भारत के पक्ष में खड़ा
पाकिस्तान का धार्मिक कार्ड फेल, मलेशिया ने दिखाया आईना, भारत के पक्ष में खड़ा
देखो, 18 साल वेट किया और तुम...? RCB की जीत पर दिल्ली पुलिस का मजेदार पोस्ट वायरल!
₹500 के नोट को लेकर अफवाहों का खंडन, सरकार का स्पष्टीकरण
IMF का भरोसा: 2030 तक भारत बनेगा दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था!
ऑपरेशन सिंदूर: राहुल के सरेंडर वाले बयान पर त्रिवेदी का तीखा वार, कहा - नया मुल्ला ज्यादा प्याज खाता है
क्रुणाल पांड्या का दावा सच हुआ! 11 सालों में नौ ट्रॉफी, RCB बनी चैंपियन!
बड़वानी में दहशत: रहस्यमयी जानवर का आतंक, 6 की मौत, 17 घायल!