आईएनएस विक्रांत से राजनाथ सिंह की ललकार: पाकिस्तान ने फिर गलती की तो नौसेना करेगी प्रहार, भगवान ही जाने क्या होगा!
News Image

गोवा: देश की समुद्री शक्ति और राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर कड़ा संदेश देते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को भारतीय नौसेना के स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत पर पहुंचे और नौसैनिकों को संबोधित किया।

उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अब तक जो कुछ हुआ, वह केवल एक अभ्यास था। अगर पाकिस्तान ने दोबारा कोई दुस्साहस किया तो इस बार भारतीय नौसेना भी प्रतिकार में शामिल होगी। उन्होंने चेतावनी दी कि फिर पाकिस्तान का क्या होगा, यह तो भगवान ही जाने!

राजनाथ सिंह ने नौसेना के जवानों से मुलाकात की, उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं और अपने संबोधन में कहा कि आज जब मैं भारत की समुद्री शक्ति के गौरव विक्रांत पर खड़ा हूं, तो गर्व, विश्वास और आत्मबल की अनुभूति हो रही है। जब तक भारत की समुद्री सीमाएं आपके मजबूत हाथों में हैं, तब तक कोई भी देश भारत को तिरछी नजर से नहीं देख सकता।

उन्होंने कहा कि विक्रांत नाम अपने आप में अदम्य साहस और अपराजेय शक्ति का प्रतीक है और आज यहां उपस्थित हर एक जवान उस नाम के अर्थ को साकार कर रहा है। आपकी आँखों में जो दृढ़ता है, उसमें भारत की असली शक्ति झलकती है।

रक्षा मंत्री ने अपने संबोधन में हालिया आतंकी घटनाओं और देश की सुरक्षा पर केंद्र सरकार की नीति को लेकर भी स्पष्टता दी। उन्होंने कहा कि मैं जानता हूं कि पहलगाम के बाद आप सभी के भीतर प्रतिशोध की ज्वाला धधक रही थी। आपने इस हमले को सिर्फ सैन्य चुनौती नहीं, बल्कि देश की गरिमा पर चोट माना।

उन्होंने नौसैनिकों से आग्रह किया कि वे अपनी तैयारियों में कोई ढिलाई न रखें और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि भारत की धरती पर कोई आतंकी हमला हुआ तो उसे युद्ध की कार्रवाई माना जाएगा और उसका जवाब उसी भाषा में दिया जाएगा।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

एक कड़ाही, दो सब्जी: बैचलर्स का जुगाड़ देख हैरान हुए लोग!

Story 1

आरसीबी की जीत के जश्न में मातम! भगदड़ में कई मौतें, डिप्टी सीएम ने बताई वजह

Story 1

आरसीबी ने जीता आईपीएल 2025 का खिताब, विराट कोहली के छलके आंसू

Story 1

18 साल के इंतजार के बाद विराट ने चूमा IPL ट्रॉफी, अनुष्का ने दौड़कर लगाया गले!

Story 1

मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले: राजा भभूत सिंह अभयारण्य, नए पद और कृषि तकनीक पर ज़ोर!

Story 1

RCB की जीत के बाद भी फैंस निराश, विजय परेड रद्द!

Story 1

18 साल का सपना हुआ साकार, कोहली के छलके आंसू, अनुष्का भी हुईं भावुक!

Story 1

चिन्नास्वामी में विराट ने उठाई IPL ट्रॉफी, बोले- रजत पाटीदार RCB को...

Story 1

विराट कोहली के आंसू सबने देखे, शशांक सिंह की पीड़ा पर किसी का ध्यान नहीं!

Story 1

इंदौरी लड़के ने रचा इतिहास, विराट के आंसू बने जीत का प्रतीक!