मॉनसून की दस्तक: किन राज्यों में पहुंचा, MP-UP में कब, और आज कहां होगी बारिश?
News Image

केरल, कर्नाटक, बिहार समेत मॉनसून ने 17 राज्यों में दस्तक दे दी है। आंधी-बारिश का दौर जारी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्यप्रदेश, कर्नाटक, मणिपुर, मिजोरम सहित 25 से ज्यादा राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। 24 से 29 मई तक भारत में सामान्य से 33% ज्यादा बारिश हो चुकी है।

मौसम विभाग ने शुक्रवार को कर्नाटक, मणिपुर, मिजोरम, असम, त्रिपुरा, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, अरुणाचल प्रदेश, केरल, बिहार, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, उत्तरप्रदेश, ओडिशा, तमिलनाडु, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड दिल्ली, राजस्थान, मध्यप्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़ और हरियाणा में बारिश का अलर्ट जारी किया है। कुछ जिलों में गर्मी का असर भी रहेगा।

मॉनसून 24 मई को केरल में पहुंचा था। अब तक यह कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश, गोवा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, ओडिशा, मिजोरम, मणिपुर, नगालैंड, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय होते हुए त्रिपुरा पहुंच गया है। गुरुवार को मॉनसून सिक्किम पार कर पश्चिम बंगाल के हिमालयी क्षेत्रों में पहुंच गया। शुक्रवार को मॉनसून बिहार और बाकी पश्चिम बंगाल में पहुंच सकता है।

मध्यप्रदेश में नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, राजगढ़, शाजापुर, देवास, हरदा, बैतूल, नर्मदापुरम, रायसेन, विदिशा, अशोकनगर, शिवपुरी, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, दमोह, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, उमरिया, कटनी और मैहर में आंधी-बारिश का अलर्ट है।

राजस्थान में बारिश और गर्मी का मौसम बना हुआ है। बाड़मेर, जोधापुर, बीकानेर, अलवर, गंगानगर, सिरोही, उदयपुर सहित 18 जिलों में आंधी-बारिश की संभावना है।

छत्तीसगढ़ में मॉनसून की एंट्री हो चुकी है। IMD ने रायपुर-दुर्ग, बिलासपुर समेत सभी जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है।

उत्तर प्रदेश में वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, लखनऊ, बाराबंकी. अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर और अमरोहा में बारिश, ओले और बिजली गिरने का अलर्ट जारी हुआ है।

दिल्ली-एनसीआर में भी शुक्रवार को बारिश होगी। गाजियाबाद और नोएडा में भी तूफान के साथ बारिश का अलर्ट है।

बिहार में पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, बेगूसराय, शेखपुरा, नालंदा, नवादा, गया, औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर, अरवल, जहानाबाद, जमुई, बांका, भागलपुर, मुंगेर, खगड़िया, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, कटिहार और पूर्णिया में बारिश का अलर्ट है।

झारखंड के कई जिलों में गर्जन के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है।

हरियाणा में भी शुक्रवार को बारिश होने की संभावना है। चंडीगढ़ समेत अंबाला, पंचकूला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल और यमुनानगर में 50 से 75 फीसदी तक बारिश होने का अनुमान है।

केरल में भारी बारिश का अलर्ट है। कन्नूर, एर्नाकुलम, कासरगोड, कोट्टायम, त्रिशूर, इडुक्की, वायनाड, पथानामथिट्टा, पलक्कड़, अलपुझा में लगातार बारिश और जारी अलर्ट के कारण कॉलेज, आंगनवाड़ी और ट्यूशन सेंटर सहित सभी शैक्षणिक संस्थानों में छुट्‌टी रहेगी।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, मॉनसून के बिहार और पश्चिम बंगाल पहुंचने के बाद इसकी रफ्तार धीमी हो जाएगी। बंगाल की खाड़ी में बना दबाव वाला क्षेत्र सागर द्वीप से होते हुए बांग्लादेश की ओर बढ़ेगा, जिससे मानसून उत्तर भारत की ओर धकेलने के बजाय विपरीत दिशा में खींचेगा। इससे मानसून की गति धीमी हो जाएगी और मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और उत्तर भारत के कई हिस्सों में बारिश का इंतजार बढ़ सकता है। अनुमान है कि मानसून पर एक हफ्ते से 10 दिन का ब्रेक लग सकता है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

बकरीद से पहले गाजियाबाद में बवाल: मीट से भरे ट्रक को पुलिस के सामने फूंका, हालात बेकाबू!

Story 1

बाप रे बाप! युवक ने अजगर से लड़कर हिरण की जान बचाई, वायरल हुआ वीडियो

Story 1

बिलावल भुट्टो की संयुक्त राष्ट्र में हुई बोलती बंद, ऑपरेशन सिंदूर पर पत्रकार ने घेरा

Story 1

पहली नज़र का प्यार नहीं था विराट-अनुष्का का रिश्ता, ब्रेकअप के बाद ऐसे हुई शादी!

Story 1

ऑपरेशन सिंदूर: राहुल के सरेंडर वाले बयान पर त्रिवेदी का तीखा वार, कहा - नया मुल्ला ज्यादा प्याज खाता है

Story 1

क्या है ब्रेन-कंप्यूटर इंटरफेस? अब सिर्फ सोचने से चलेगा आपका PC, इंसान के दिमाग में लगाई चिप

Story 1

आज बेंगलुरु में आरसीबी की विक्ट्री परेड, जानिए समय और प्रसारण की जानकारी!

Story 1

PM मोदी के स्वागत में हिस्ट्रीशीटर! विपक्ष ने घेरा, प्रशासन ने दी सफाई

Story 1

वेस्टइंडीज दौरे के लिए ऑस्ट्रेलियाई टी20 टीम घोषित: कई दिग्गजों को नहीं मिला मौका

Story 1

ई साला कप नामडू: RCB की जीत पर डिविलियर्स, गेल और विराट का भावुक जश्न!