श्रेयस अय्यर के कांपे पैर, हेजलवुड को सामने देखकर मैदान छोड़ा!
News Image

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर बेहतरीन बल्लेबाज हैं, इसमें कोई संदेह नहीं है। आईपीएल 2025 में भी उनका प्रदर्शन सराहनीय रहा है।

लेकिन जब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) सामने होती है, तो श्रेयस अय्यर के साथ कुछ अलग ही होता है। उनका बल्ला नहीं चलता।

आईपीएल 2025 के पहले क्वालिफायर में भी यही देखने को मिला। अय्यर केवल 3 गेंदें क्रीज पर टिक पाए और जोश हेजलवुड ने उन्हें आउट कर दिया।

हैरानी की बात है कि अय्यर चाहे कितनी भी अच्छी फॉर्म में हों, अगर हेजलवुड सामने हों तो उनके पैर मानो कांपने लगते हैं।

हेजलवुड, श्रेयस अय्यर के लिए एक बड़ा खतरा साबित हुए हैं।

जोश हेजलवुड के खिलाफ श्रेयस अय्यर का रिकॉर्ड बेहद खराब रहा है।

दाएं हाथ का यह बल्लेबाज 6 पारियों में हेजलवुड के खिलाफ सिर्फ 11 रन ही बना पाया है।

उन्होंने 22 गेंदों का सामना किया है और इस दौरान वह चार बार आउट हुए हैं।

अय्यर को हेजलवुड की सटीक लेंथ के सामने काफी परेशानी होती है। उनकी शॉर्ट पिच गेंद के सामने अय्यर कमजोर नजर आते हैं।

मुल्लांपुर में भी श्रेयस अय्यर का बल्ला नहीं चला है।

कहने को यह पंजाब किंग्स का होम ग्राउंड है, लेकिन कप्तान साहब यहां की पिच पर संघर्ष करते नजर आते हैं।

दाएं हाथ का यह बल्लेबाज यहां खेले पांच मैचों में से चार बार सिंगल डिजिट पर आउट हुआ है।

मुल्लांपुर में इस खिलाड़ी ने पहले मैच में 10 रन बनाए। इसके बाद वह 9 रन की पारी खेल सके। मुल्लांपुर में तीसरी पारी में तो वह खाता भी नहीं खोल पाए। चौथे मैच में वह 6 ही रन बना सके और अगले मैच में केवल 2 रन।

पंजाब किंग्स की टीम आरसीबी के खिलाफ पूरी तरह से धराशायी हो गई। टीम 14.1 ओवर में सिर्फ 101 रन ही बना सकी।

टीम के 2 बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके। 8 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए।

मार्कस स्टोयनिस ने सबसे ज्यादा 26 रन बनाए। प्रभसिमरन सिंह ने 18 रन बनाए और अजमतुल्लाह ओमरजाई ने 18 रनों की पारी खेली।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

IPL 2025: आज की पार्टी मेरी तरफ से! RCB ने फाइनल में पहुंचने का जश्न मनाया, ड्रेसिंग रूम का वीडियो वायरल

Story 1

क्या विराट कोहली ने मुशीर खान का उड़ाया मज़ाक? कैमरे में कैद हुआ विवाद

Story 1

भारत विरोधी जहर उगलने वाले अफरीदी का स्वागत? केरल समुदाय की हरकत से मचा बवाल

Story 1

भ्रष्ट इंजीनियर: विजिलेंस टीम देख खिड़की से उड़े करोडों के नोट!

Story 1

गर्लफ्रेंड कांड के बाद तेज प्रताप का दूसरा मैसेज: परिवार-पार्टी के साथ कायम

Story 1

बदल गए नियम! अब फ्लाइट में ये सामान ले जाना मना!

Story 1

क्रिकेट मैदान पर हाथापाई! गेंदबाज ने बल्लेबाज को मारा मुक्का, मचा हड़कंप

Story 1

सुब्रमण्यम स्वामी का दावा: पाकिस्तान ने मार गिराए भारत के 5 लड़ाकू विमान!

Story 1

बिहार को मिली ₹48,500 करोड़ की सौगात, PM मोदी ने किया योजनाओं का लोकार्पण

Story 1

नक्सलियों का असली चेहरा सामने आया: आईजी बोले, महिमामंडन का प्रयास विफल