कांग्रेस और भाजपा के बीच पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है।
कांग्रेस सांसद शशि थरूर के एक बयान के बाद पार्टी में ही विरोध के स्वर उठने लगे। थरूर ने कहा था कि भारतीय सेना ने पहली बार 2015 में LOC पार कर आतंकी ठिकानों को नष्ट किया।
पूर्व सांसद उदित राज ने थरूर को भाजपा का सुपर प्रवक्ता करार दिया, जिससे कांग्रेस में अंदरूनी कलह उजागर हो गई।
हालाँकि, पवन खेड़ा और जयराम रमेश सहित अन्य कांग्रेसी नेताओं ने उदित राज का समर्थन करते हुए थरूर के बयान को गलत बताया और यूपीए सरकार में भी स्ट्राइक होने का दावा किया।
इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में कहा कि उनकी सरकार ने पाकिस्तान को तीन बार घर में घुस कर मारा है और ऑपरेशन सिंदूर अभी जारी है।
कांग्रेस ने पलटवार करते हुए दावा किया है कि यूपीए सरकार में भी सर्जिकल स्ट्राइक हुईं थीं।
कांग्रेस पार्टी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट साझा की है, जिसमें मनमोहन सिंह के कार्यकाल में (2004 से 2014 तक) पाकिस्तान के अंदर किए गए 6 सर्जिकल स्ट्राइक का ब्यौरा दिया गया है। पोस्ट में ऑपरेशन की जगह और तारीख भी बताई गई है।
पवन खेड़ा ने भी एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कहा कि 2015 में पहली बार सेना ने एलओसी पार नहीं किया था, बल्कि कांग्रेस सरकार के दौरान भी ऐसा हुआ था। उन्होंने एक न्यूज़ चैनल की वीडियो क्लिप को सबूत के तौर पर पेश किया।
खेड़ा ने कहा कि 2015 में पहली बार सीमा पार सर्जिकल स्ट्राइक को सार्वजनिक किया गया, जबकि इससे पहले के ऑपरेशन गुप्त रखे गए थे।
ऐसा लगता है कि अब भाजपा और कांग्रेस में स्ट्राइक को लेकर प्रतिस्पर्धा शुरू हो गई है। कांग्रेस का दावा है कि मनमोहन सिंह ने 6 बार स्ट्राइक करवाईं, जबकि पीएम मोदी ने तीन बार। हालांकि, तीन स्ट्राइक से ही पीएम मोदी ने वाहवाही लूट ली है।
𝐅𝐨𝐫 𝐘𝐨𝐮𝐫 𝐈𝐧𝐟𝐨𝐫𝐦𝐚𝐭𝐢𝐨𝐧 👇🏼 pic.twitter.com/kkTLrmr3BS
— Congress (@INCIndia) May 29, 2025
टॉयलेट में पानी नहीं! पाकिस्तानी अभिनेत्री ने खोली अपने देश की पोल
अफगानी पत्रकार याल्दा हकीम: पाकिस्तान के मंत्रियों को टीवी पर किया बेनकाब
गुजरात में मानसून का इंतजार लंबा, 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट!
सरसों का तेल, कहीं स्वर्ग ना पहुंचा दे! इटावा स्टेशन पर फिसलन से मचा हड़कंप
POK खुद कहेगा, मैं भारत ही हूं : राजनाथ सिंह का पाकिस्तान को कड़ा संदेश
विराट की जीत पर खुशी से झूमीं अनुष्का, वायरल हुई तस्वीरें!
आग से खिलवाड़: संभल में सीओ अनुज चौधरी बाल-बाल बचे!
स्विट्जरलैंड में ग्लेशियर का कहर: बर्फ में बहा गांव, कैमरे में कैद प्रलय!
RCB का 22 साल का अनकैप्ड हीरो, 9 साल बाद पहुंचाया फाइनल में!
अब केवल PoK की वापसी के बाद ही...