POK खुद कहेगा, मैं भारत ही हूं : राजनाथ सिंह का पाकिस्तान को कड़ा संदेश
News Image

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) के वार्षिक व्यापार शिखर सम्मेलन-2025 में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि पीओके में रहने वाले लोग एक दिन भारत की मुख्यधारा में लौटेंगे।

सिंह ने कहा कि पीओके में रहने वाले अधिकांश लोग भारत से गहरा जुड़ाव महसूस करते हैं, हालांकि कुछ लोग बहकावे में आ गए हैं। उन्होंने पीओके में रह रहे लोगों की तुलना महाराणा प्रताप के छोटे भाई शक्ति सिंह से की।

उन्होंने कहा, तब कुपंथ को छोड़ सुपथ पर स्वयं चला आएगा, मेरा ही भाई है, मुझसे दूर कहां जाएगा। उन्होंने भरोसा जताया कि पीओके, जो भारत का ही एक हिस्सा है, जल्द ही कहेगा, मैं भारत ही हूं, मैं वापस आया हूं।

राजनाथ सिंह ने कहा कि पीओके का भारत में विलय देश की सांस्कृतिक, सामाजिक और आर्थिक समृद्धि से ही संभव होगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के लोग हमारे अपने हैं और हमारे परिवार का ही हिस्सा हैं।

हम एक भारत श्रेष्ठ भारत के संकल्प के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं और हमें पूरा विश्वास है कि आज जो भाई हमसे राजनीतिक और भौगोलिक रूप से अलग हैं, वो अपने आत्मसम्मान और अंतरात्मा की आवाज पर लौटकर भारत की मुख्यधारा में जरूर शामिल होंगे, उन्होंने कहा।

उन्होंने देश के रक्षा क्षेत्र की प्रगति पर भी प्रकाश डाला और बताया कि पिछले दस वर्षों में रक्षा क्षेत्र नई ऊंचाइयों तक पहुंचा है।

उन्होंने बताया कि देश का डिफेंस प्रोडक्शन अब ₹1,46,000 करोड़ से अधिक हो चुका है, जबकि पहले यह मात्र ₹43,746 करोड़ था। रक्षा निर्यात, जो पहले ₹1,000 करोड़ से भी कम था, आज ₹23,500 करोड़ के रिकॉर्ड आंकड़े तक पहुंच गया है।

राजनाथ सिंह ने बताया कि आज देश की 16,000 से अधिक सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (MSMEs) रक्षा क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं।

ऑपरेशन सिंदूर का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि भारत न केवल लड़ाकू विमान और मिसाइल सिस्टम बना रहा है, बल्कि न्यू एज वॉरफेयर टेक्नोलॉजी में भी खुद को तैयार कर रहा है।

उन्होंने विस्तार से बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान कैसे पहले आतंकियों के ठिकानों को और फिर दुश्मन के सैन्य अड्डों व एयरबेस को पूरी तरह नष्ट किया गया।

उन्होंने कहा कि भारत अब AI, साइबर डिफेंस, अनमैन्ड सिस्टम्स और स्पेस-बेस्ड सिक्योरिटी जैसी क्रिटिकल और फ्रंटियर टेक्नोलॉजीज में भी वैश्विक मंच पर मजबूत स्थिति बना रहा है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

रोहित शर्मा का आईपीएल में धमाका: 300 छक्के और 7000 रनों का रिकॉर्ड!

Story 1

चौकों-छक्कों की बौछार! वीरेंद्र सहवाग के बेटे ने मचाया तहलका, याद दिलाई पिता की तूफानी बल्लेबाजी

Story 1

एक किलो का प्याज! गडकरी की पत्नी ने मल्चिंग पेपर तकनीक से किया कमाल

Story 1

प्लीज जानू, घर लौट आओ : पत्नी की हृदयविदारक पुकार से हर कोई भावुक

Story 1

IPL 2025: बुमराह की कहर बरपाती यॉर्कर! स्टंप भी उड़े, बल्लेबाज भी धराशायी

Story 1

रोहित शर्मा की सिफारिश पर इंग्लैंड दौरे के लिए टी दिलीप की वापसी!

Story 1

सेल्फी लेने बैठा, बाघ ने किया हमला: थाईलैंड में भारतीय पर्यटक पर हमला!

Story 1

खिलौना समझकर कोबरा से खेलने लगा मासूम; देखकर दंग रह गए लोग!

Story 1

नक्सलियों का असली चेहरा सामने आया: आईजी बोले, महिमामंडन का प्रयास विफल

Story 1

IPL 2025: RCB की जीत पर टिकी पति की जिंदगी, पत्नी की धमकी वायरल!