थाईलैंड के फुकेट में स्थित टाइगर किंगडम में एक बाघ ने एक भारतीय पर्यटक पर अचानक हमला कर दिया। इस घटना का खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
25 सेकंड की इस क्लिप में, एक व्यक्ति बाघ के साथ चलता हुआ दिखाई दे रहा है। बाघ के गले में जंजीर बंधी हुई है और व्यक्ति उस जंजीर को पकड़े हुए आगे बढ़ रहा है, साथ ही बाघ की पीठ को सहला रहा है। उनके साथ एक ट्रेनर भी मौजूद है।
फिर, वह व्यक्ति थोड़ा घबराते हुए बाघ के बगल में घुटने के बल बैठकर सेल्फी लेने की कोशिश करता है। इस दौरान, ट्रेनर बाघ को नियंत्रित करने के लिए छड़ी का इस्तेमाल करता है। तभी बाघ अचानक आक्रामक हो जाता है और व्यक्ति पर हमला कर देता है।
यह देखकर ट्रेनर और वीडियो बना रहा दूसरा व्यक्ति घबरा जाते हैं। ट्रेनर छड़ी से बाघ को रोकने की कोशिश करता है, लेकिन वीडियो चीख-पुकार के साथ समाप्त हो जाता है।
इस घटना के बाद, ऐसे क्षेत्रों में सुरक्षा प्रोटोकॉल और जानवरों के रखरखाव को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
हालांकि, वीडियो साझा करने वाले एक यूजर ने दावा किया है कि हमले में व्यक्ति को मामूली चोटें आई हैं और वह जीवित है।
फिलहाल, वीडियो में दिख रहे व्यक्ति के बारे में स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं है, लेकिन यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से फैल रहा है।
Apparently an Indian man attacked by a tiger in Thailand.
— Sidharth Shukla (@sidhshuk) May 29, 2025
This is one of those paces where they keep tigers like pets and people can take selfies, feed them etc etc.#Indians #tigers #thailand #AnimalAbuse pic.twitter.com/7Scx5eOSB4
क्या भारत सरकार भेज रही है अज्ञात देशों को प्रतिनिधिमंडल? संजय राउत ने उठाए सवाल
पाकिस्तान का धार्मिक कार्ड हुआ फेल, मलेशिया ने दिखाया आईना, भारत के पक्ष में खड़ा
आज बेंगलुरु में आरसीबी की विक्ट्री परेड, जानिए समय और प्रसारण की जानकारी!
भारत की कूटनीति का लोहा! पाकिस्तान भी करने लगा नकल, सुप्रिया सुले ने बताया सफलता का राज
सेना का मकान तोड़ने वाला दस्ता! पारिवारिक ज़मीन विवाद में फौजियों ने गेट उखाड़ा, वीडियो वायरल
IPL 2025: RCB की जीत पर अनुष्का का सिर चकराया, विराट स्टेडियम में फूट-फूटकर रोए!
IPL 2025: पंजाब किंग्स की हार के 5 विलेन, सरपंच साहब भी नहीं बचा पाए!
अमेरिका में भारत और भाजपा विरोधी नया एजेंडा: सिख संगठनों ने HAF के खिलाफ खोला कानूनी मोर्चा
गोमांस के शक में भीड़ का कहर, ट्रक में आगजनी, पुलिस मूकदर्शक!
24 रन बनाकर प्रियांश आर्य ने रचा इतिहास, तोड़ा 5 साल पुराना IPL रिकॉर्ड!