राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में दोबारा मौसम का उग्र रूप देखने को मिल सकता है। दिल्ली-एनसीआर में आने वाले कुछ घंटों में आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश की संभावना है। तेज हवाएं नुकसान पहुंचा सकती हैं।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।
पिछले 24 घंटों में दिल्ली-एनसीआर में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 38 से 39 डिग्री और 26 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।
दिल्ली-एनसीआर में आंशिक रूप से बादल छाए रहे। आने वाले कुछ घंटों में 40-50 किमी से लेकर 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और आंधी-बिजली के साथ बादल बरसेंगे।
दिल्ली-एनसीआर में 30 मई को भी आंधी और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 50-60 किमी से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं भी चलेंगी, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
31 मई को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और गरज-बिजली के साथ जमकर बादल बरसेंगे।
दिल्ली और आसपास के जिलों में 1 जून को बूंदाबांदी और हल्की बारिश की चेतावनी जारी की गई है। दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 36 से 38 डिग्री सेल्सियस और 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान सामान्य से 1-3 डिग्री सेल्सियस अधिक और अधिकतम तापमान सामान्य से 2-4 डिग्री सेल्सियस कम रहेगा।
Multi Hazard Warning (29.05.2025)
— India Meteorological Department (@Indiametdept) May 29, 2025
❖ Heavy to Very Heavy Rainfall with isolated Extremely Heavy Rainfall very likely at isolated places over Assam & Meghalaya, Costal Karnataka, Kerala & Mahe, Nagaland, Manipur, Mizoram and Tripura, South Interior Karnataka and Tamil Nadu… pic.twitter.com/6cVaMOzrI5
क्रिकेट मैदान पर हाथापाई! गेंदबाज ने बल्लेबाज को मारा मुक्का, मचा हड़कंप
बलूच आर्मी का दावा: पाकिस्तानी शहर सुराब पर कब्ज़ा, सुरक्षाकर्मियों को बनाया बंधक!
मैनपुरी में सेक्स स्कैंडल: भाजपा नेत्री के बेटे के 130 अश्लील वीडियो लीक, मचा हड़कंप
सीतापुर में पानी की टंकी गिरी, अखिलेश यादव ने भाजपा पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
कांग्रेस के PoK वापस लाने वाले दावे पर बीजेपी का पलटवार: नेहरू प्रधानमंत्री न होते तो PoK होता ही नहीं!
सूर्यकुमार यादव ने बनाया अटूट रिकॉर्ड, विश्व कीर्तिमान भी छूटा पीछे!
आरसीबी नहीं जीती तो तलाक! महिला का विवादास्पद वादा वायरल
एक किलो का प्याज! गडकरी की पत्नी ने मल्चिंग पेपर तकनीक से किया कमाल
ये तो पानी पिलाता है : विराट कोहली पर मुशीर खान को लेकर छींटाकशी का आरोप, वीडियो वायरल
मंच पर फिसली जुबान: नीतीश कुमार ने लिया अटल बिहारी वाजपेयी का नाम, फिर सुधारी गलती