बलूच आर्मी का दावा: पाकिस्तानी शहर सुराब पर कब्ज़ा, सुरक्षाकर्मियों को बनाया बंधक!
News Image

बलूचिस्तान की आजादी के लिए संघर्ष कर रही बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने एक बड़ा दावा किया है। बीएलए का कहना है कि उसने पाकिस्तान के एक शहर पर कब्ज़ा कर लिया है।

बीएलए के प्रवक्ता जीयंद बलूच ने शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा कि उनके लड़ाकों ने बलूचिस्तान के कलात डिवीजन में स्थित सुराब शहर पर पूरा नियंत्रण पा लिया है।

बीएलए के अनुसार, सुरक्षा कर्मियों को निहत्था कर दिया गया है और एक बैंक, लेवी स्टेशन और पुलिस स्टेशन सहित प्रमुख सरकारी प्रतिष्ठानों पर कब्जा कर लिया गया है। बीएलए ने कहा है कि जल्द ही इस सम्बन्ध में विस्तृत बयान जारी किया जाएगा।

स्थानीय सूत्रों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सैकड़ों हथियारबंद लड़ाकों ने सुराब पर हमला किया और पुलिस स्टेशनों, बैंकों और कई सरकारी कार्यालयों पर कब्जा कर लिया।

कब्ज़ा करने के दौरान सुरक्षाकर्मियों के हथियार छीन लिए गए। यह भी दावा किया जा रहा है कि कई अधिकारियों को बलूच लड़ाकों ने अपनी हिरासत में ले लिया है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, बलूच लड़ाकों ने हमले के दौरान कई सरकारी गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। इसके साथ ही क्वेटा-कराची नेशनल हाई-वे और सुरब-गिदर समेत मुख्य सड़कों पर भी नाकेबंदी कर आवागमन बाधित कर दिया गया है। इससे शहर का संपर्क आसपास के इलाकों से कट गया है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

IPL 2025: सुदर्शन छाए, किस खिलाड़ी ने जीता कौन सा अवॉर्ड, जानिए पूरी लिस्ट

Story 1

क्या बांग्लादेश के कंधे पर बंदूक रख भारत के खिलाफ साजिश रच रहा पाकिस्तान?

Story 1

IPL में हार के बाद टूटी प्रीति जिंटा, नम आंखों से मैदान पर आईं नज़र!

Story 1

ई साला कप नामडू: RCB की जीत पर डिविलियर्स, गेल और विराट का भावुक जश्न!

Story 1

भारतीय मुस्लिम सैन्य अधिकारी पर पत्रकार ने पकड़ा झूठ, संयुक्त राष्ट्र में शर्मिंदा हुए बिलावल भुट्टो!

Story 1

बिलावल भुट्टो की संयुक्त राष्ट्र में किरकिरी, मुस्लिम पत्रकार ने दिखाया आईना!

Story 1

आईपीएल फाइनल के बाद बद्रीनाथ हाईवे पर बवाल, तलवारें लेकर दौड़े सिख श्रद्धालु

Story 1

वेस्टइंडीज दौरे के लिए ऑस्ट्रेलियाई टी20 टीम घोषित: कई दिग्गजों को नहीं मिला मौका

Story 1

राजस्थान में प्री-मानसून की दस्तक! गर्मी से मिली राहत, 4 दिन सुहाना मौसम

Story 1

बेंगलुरु में भगदड़: रौंदे जूते-चप्पल, चीखती भीड़ - खौफनाक मंजर!