सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक हाथी अपनी ताकत का प्रदर्शन करते हुए दिख रहा है।
वीडियो में एक फॉर्च्यूनर कार नदी में फंसी हुई है। आजकल लोगों में थार और फॉर्च्यूनर जैसी गाड़ियों को नदी में चलाने का क्रेज है। ऑफ-रोडिंग के चक्कर में कई बार लोग मुसीबत में फंस जाते हैं, और गाड़ी का इंजन भी काम नहीं आता।
केरल में भी कुछ ऐसा ही हुआ, जहां एक शख्स की फॉर्च्यूनर कार कीचड़ में धंस गई।
कार को निकालने के लिए क्रेन की बजाय एक हाथी को बुलाया गया। रस्सी को कार से बांधकर हाथी की सूंड में पकड़ाया गया, और हाथी ने एक ही झटके में पूरी कार को खींचकर बाहर निकाल दिया।
जिन्हें हाथी की ताकत का अंदाजा नहीं था, उन्हें भी इस वीडियो को देखकर यकीन हो गया। हाथी ने कुछ ही देर में कार को बाहर निकाल दिया।
इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि हाथी ने क्रेन वालों की नौकरी खतरे में डाल दी है। कुछ लोग इस जुगाड़ की तारीफ कर रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि हाथी बड़ा होने के बावजूद काफी समझदार और भावुक जानवर होता है।
India: Elephant Pulls Out Stuck Toyota Fortuner In Kerala. pic.twitter.com/HFVmPnLJQ8
— Mohd Nadeem Siddiqui🇮🇳 (@nadeemwrites) May 29, 2025
विवादों में विराट कोहली: मुशीर खान को लेकर कथित तौर पर की टिप्पणी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल
संभल में बड़ा हादसा टला: आग बुझाते समय ड्रम में धमाका, बाल-बाल बचे सीओ
IPL 2025: क्या ख़िताब जीतते ही विराट कोहली ले लेंगे संन्यास?
किसानों को बर्बाद करने की साजिश: राजस्थान में नकली DAP खाद की 13 फैक्ट्रियां सील!
बिहार: गोपालगंज में ज़मीन विवाद में खूनी संघर्ष, वीडियो वायरल
मानसून अलर्ट: देश के कई राज्यों में दस्तक, दिल्ली-यूपी में कब होगी बारिश?
पीएम मोदी पहले अपनी श्रीमती को सिंदूर क्यों नहीं लगाते? ममता बनर्जी का विवादित बयान
मनमोहन सिंह ने चुप रहकर कीं 6 बार पाकिस्तान पर स्ट्राइक, कांग्रेस ने दिखाए सबूत!
बीच सड़क बेशर्मी: देहरादून में युद्ध लड़ रहे 9 गिरफ्तार, अब छुपा रहे पहचान!
पाकिस्तान: भारत के दुश्मनों का गढ़! पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड खुलेआम रैली में घूम रहा