पिछले 24 घंटों में उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर गरज के साथ बूंदाबांदी हुई और कुछ जगहों पर तेज हवाएं चलीं। अधिकांश क्षेत्रों में तेज धूप और नमी के कारण लोग उमस भरी गर्मी से परेशान रहे।
मौसम विज्ञान विभाग ने राहत भरी खबर दी है। विभाग के अनुसार, बुधवार को उत्तर प्रदेश के 30 से अधिक जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। तेज हवाएं चलने की भी चेतावनी जारी की गई है।
लखनऊ में बुधवार को बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। दिन में आसमान साफ रहेगा और तेज धूप खिलेगी। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग ने सोनभद्र, चंदौली, गाजीपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, फर्रुखाबाद, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर और बदायूं में बिजली गिरने के साथ तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल सिंह ने बताया कि अगले 24 घंटों में उत्तर प्रदेश में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी। इसके बाद, अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी। प्रदेश के कई इलाकों में अगले 5 दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश, तेज हवाएं और बिजली गिरने की संभावना बनी रहेगी।
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, 30 मई तक उत्तर प्रदेश में बारिश का पूर्वानुमान है। इस दौरान 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका है। बीते 48 घंटों में 8 शहरों में बारिश हुई है। अनुमान है कि 31 मई तक मौसम सुहावना बना रहेगा।
*उत्तर प्रदेश उप प्रभाग दैनिक मौसम पूर्वानुमान दिनांक 28-05-2025 pic.twitter.com/KCE1mPWm0z
— मौसम केंद्र, लखनऊ - IMD Uttar-Pradesh (@CentreLucknow) May 28, 2025
IPL 2025: एलिमिनेटर से पहले मुंबई इंडियंस पर संकट, दो प्रमुख खिलाड़ी चोटिल!
ईश्वर ने मौका दिया तो आपने कर दिया... गृह मंत्री शाह ने जम्मू-कश्मीर में BSF जवानों की पीठ थपथपाई!
राजस्थान में आंधी-बारिश का अलर्ट: 15 जिलों में तेज बारिश की चेतावनी, मानसून जल्द दस्तक देगा
रोहित का तूफान: एलिमिनेटर में 7 हजारी, 300 छक्कों का शिखर!
क्या हेरा फेरी 3 में विवादों के बाद वापस आ रहे हैं परेश रावल?
उम्रकैद के बाद हंसते हुए कोर्ट से निकला सौरभ, लोगों को दिखाया हाथ!
भारी चूक! मंच पर पीएम मोदी का नाम भूले सीएम नीतीश कुमार, वीडियो वायरल
हैवान की हंसी: अंकिता का कातिल उम्रकैद पाकर मुस्कुराता रहा, हीरो वाला पोज!
अंतर्राष्ट्रीय एवरेस्ट दिवस पर वायरल हुआ 360-डिग्री नज़ारा, जीता लोगों का दिल
राफेल पर सवाल उठाने वाले रेवंत रेड्डी पर बरसे राम कदम, पूछा - 2008 मुंबई हमले के वक्त कहां थे राहुल गांधी?