भीलवाड़ा, राजस्थान से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने जिले की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक तस्वीर और वीडियो में एक तांत्रिक को रस्सियों और जंजीरों से बंधा दिखाया गया है, जिसके पीछे ग्रामीण शोर मचा रहे हैं। बड़ा सवाल यह है कि पुलिस ने इस तांत्रिक के खिलाफ FIR दर्ज क्यों नहीं की?
यह मामला भीलवाड़ा के मालाखेड़ा गांव का है। दिलखुश सुथार नामक एक तांत्रिक, जो खुद को बगड़ावत बताता था, लोगों को तंत्र-पाठ के जरिए घरों में सुख-शांति लाने का वादा करता था। आरोप है कि सुख-शांति की इस पूजा के दौरान, वह घरों में लूट की वारदात को अंजाम देता था। लोगों के घरों से सोने के गहने और पैसे जैसी कीमती चीजें चुरा लेता था।
गांव के बद्रीलाल माली के घर पर भी उसने इसी तरह चोरी की। इसके बाद गांव वालों ने तांत्रिक को ढूंढकर पकड़ा और उसे रस्सियों व जंजीरों से बांध दिया। ग्रामीणों ने तांत्रिक की पिटाई भी की।
पूछताछ के दौरान, तांत्रिक ने कबूल किया कि वह पूजा-पाठ और तांत्रिक क्रियाओं के नाम पर शांति हवन के जरिए घरों से गहने, पैसे और कीमती सामान चुराता था। उसने बताया कि वह चोरी का माल अपने एक साथी को दे देता था। जब पीड़ित परिवार तांत्रिक को पुलिस के पास ले गया, तो पुलिस ने मुकदमा लिखने से मना कर दिया और आपस में मामला सुलझाने की सलाह दी।
अब सवाल यह उठता है कि क्या पुलिस के लिए चोरी और लूट की रिपोर्ट दर्ज करना इतना मुश्किल है? इस घटना ने पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
*भीलवाड़ा के मालाखेड़ा गांव में एक तस्वीर सामने आई है... तस्वीर में एक तांत्रिक... नाम है दिलखुश सुथार... रस्सियों में जकड़ा हुआ... जंजीरों में लिपटा हुआ..और तस्वीर के पीछे, गांव का टूटा भरोसा... और सवालों का शोर
— Pooja Mishra (@PoojaMishr73204) May 28, 2025
सवाल ये है कि जब कानून की किताब बंद हो जाए. तो गांव वाले क्या करें? pic.twitter.com/5hoI4E6JDr
मैनपुरी में सेक्स स्कैंडल: भाजपा नेत्री के बेटे के 130 अश्लील वीडियो लीक, मचा हड़कंप
विराट की जीत पर खुशी से झूमीं अनुष्का, वायरल हुई तस्वीरें!
भ्रष्ट इंजीनियर: विजिलेंस को देख खिड़की से फेंके करोड़ों, 2.1 करोड़ कैश बरामद!
मुस्लिम से मुझे प्यार है : एक्ट्रेस से साध्वी बनीं ममता कुलकर्णी का बड़ा बयान
जून में बाज़ार: बेचें या खरीदें? एक्सपर्ट की राय
भारी मेकअप बना मुसीबत, एयरपोर्ट पर उतरवाया गया चेहरा!
नक्सलियों का असली चेहरा सामने आया: आईजी बोले, महिमामंडन का प्रयास विफल
बलूचिस्तान आर्मी का पाकिस्तान के शहर पर कब्जा, थानों में लगाई आग; मुनीर और शहबाज को झटका
सरकार बनाम विपक्ष नहीं, सिर्फ भारत बनाम आतंकवाद: एकता का संदेश देता वायरल वीडियो
जहां कोहली फेल, वहीं रोहित का धमाका! IPL में रचा इतिहास