साउथ कोरिया में लहराया तिरंगा: भारत ने 4x400 मीटर मिक्स्ड रेस में जीता गोल्ड
News Image

भारत ने एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में इतिहास रच दिया है। भारतीय एथलेटिक टीम ने 4x400 मीटर मिश्रित रिले स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर अपना खिताब बरकरार रखा।

भारतीय रिले टीम ने 3:18.12 सेकंड में दौड़ पूरी की और सभी को पीछे छोड़ दिया। रूपल चौधरी, संतोष कुमार तमिलारासन, विशाल टीके और सुभा वेंकटेशन ने दमदार प्रदर्शन किया।

चारों धावकों ने शानदार टीम वर्क दिखाया और शुरुआत से ही भारत को दौड़ में बनाए रखा।

संतोष कुमार ने रेस की शुरुआत में ही बढ़त बनाई। उन्होंने तेज़ शुरुआत करते हुए भारत को आगे रखा।

फिर उन्होंने बैटन रूपल चौधरी को सौंपी, जिनके सामने चीन की धाविका से कड़ी टक्कर थी। रूपल ने धैर्य रखा और बढ़त को बनाए रखते हुए बैटन विशाल टीके को दी।

विशाल ने शुरुआती दबाव झेला और फिर स्पीड बढ़ाते हुए भारत की बढ़त को और मजबूत किया।

आखिरी चरण में दौड़ीं सुभा वेंकटेशन ने जबरदस्त संतुलन और गति का परिचय देते हुए दौड़ को शानदार अंदाज में समाप्त किया और गोल्ड मेडल पर मुहर लगा दी।

भारतीय टीम ने यह दौड़ 3:18.12 सेकंड में पूरी की, जो इस सीजन में उनका अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। चीन दूसरे नंबर पर रहा, जिसने 3:20.52 सेकंड में दौड़ पूरी करते हुए रजत पदक हासिल किया।

श्रीलंका 3:21.95 सेकंड में दौड़ पूरा करके कांस्य पदक जीता।

भारत ने 4x400 मीटर मिश्रित रिले स्पर्धा में अपना तीसरा पदक हासिल किया है। 2019 में जब यह स्पर्धा पहली बार चैंपियनशिप में शामिल हुई, तब भारत ने रजत पदक जीता था।

2023 में भारत ने पहली बार स्वर्ण पदक हासिल किया और अब 2025 में लगातार दूसरी बार स्वर्ण जीतकर अपना खिताब बरकरार रखा है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

टॉयलेट में पानी नहीं! पाकिस्तानी अभिनेत्री ने खोली अपने देश की पोल

Story 1

अपना हिस्सा POK वापस आएगा : राजनाथ सिंह के दहाड़ से पाकिस्तान में खलबली, भारत के दुश्मनों की उड़ी नींद!

Story 1

बेसिक शिक्षा मंत्री की हिंदी पढ़ने में लड़खड़ाई ज़ुबान, वायरल हुआ वीडियो

Story 1

मुझे POK चाहिए ही चाहिए : जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने आर्मी चीफ से कर दी ऐसी मांग, उड़ी पाकिस्तान की नींद!

Story 1

गीता पाठ के मंच पर महाभारत! कथावाचकों में जमकर चले लात-घूंसे

Story 1

प्यार अंधा होता है: ग्रेजुएट प्रेमिका ने 8वीं पास प्रेमी संग रचाई शादी, परिवार के खिलाफ जाकर उठाया कदम

Story 1

कॉलर पकड़ा, धक्का दिया: बांग्लादेश-दक्षिण अफ्रीका मैच में मैदान पर हाथापाई!

Story 1

क्या हार्वर्ड ने ट्रंप के बेटे का एडमिशन रोका, इसलिए ट्रंप ने बंद की फंडिंग?

Story 1

पाकिस्तान पर भारत का ब्रह्मोस हमला: शहबाज़ शरीफ़ ने स्वीकारी सचाई

Story 1

क्या निकट आ रही अलविदा बोलने की बारी? शशि थरूर को लेकर कांग्रेस में गहमा-गहमी तेज!